Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पहली बार 1,002 महिलाओं को सेनाओं में अधिकारी बनने के लिए मिली कामयाबी
    Breaking News

    पहली बार 1,002 महिलाओं को सेनाओं में अधिकारी बनने के लिए मिली कामयाबी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुईं करीब 8,000 महिलाएं
    – मेडिकल टेस्ट के बाद 20 महिलाओं को एनडीए के पहले बैच के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में शामिल हुईं करीब आठ हजार महिलाओं में से 1,002 को कामयाबी मिली है। अब यह महिला उम्मीदवार सेवा चयन बोर्ड और मेडिकल टेस्ट में शामिल होंगी जिसमें से 20 महिलाओं को एनडीए के पहले बैच के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, ताकि वे सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो सकें।

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी भारतीय सशस्त्र सेना की एक संयुक्त सेवा अकादमी है, जहां तीनों सेवाओं, थलसेना, नौसेना और वायु सेना के कैडेट्स को उनके संबंधित सेवा अकादमी के पूर्व-कमीशन प्रशिक्षण में जाने से पहले एक साथ प्रशिक्षित किया जाता है। यह महाराष्ट्र में पुणे के करीब खडकवासला में है। अभी तक एनडीए और नेवल एकेडमी की प्रवेश परीक्षा में सिर्फ युवकों को ही दाखिला मिलता रहा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके कहा गया कि ऐसा करना उन योग्य युवतियों के अधिकारों का हनन है, जो सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने 08 सितम्बर को एक हलफनामे में अदालत से मई, 2022 तक का समय देने का आग्रह किया था ताकि तकनीकी दिक्कतों और इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव करके लड़कियों को एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल किया जा सके।

    इसके विपरीत कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए एनडीए और नेवल एकेडमी में महिलाओं के प्रवेश को स्थगित करने की केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट का कहना था कि सेनाएं तेजी से काम करने में सक्षम हैं और इस बार भी रास्ता निकाल लेंगी। कोर्ट ने नवम्बर में होने वाली प्रवेश परीक्षा में ही महिला उम्मीदवारों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। इस पर यूपीएससी ने अपनी वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन महिला उम्मीदवारों से 8 अक्टूबर तक आवेदन मांगे। यह पहली बार है जब 14 नवंबर को हुई एनडीए की प्रवेश परीक्षा में इतनी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कुल 8,000 महिलाओं में से 1,002 उम्मीदवारों को कामयाबी मिली है। अब चिकित्सा परीक्षणों के बाद 20 महिलाओं को अगले साल के एनडीए पाठ्यक्रम के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

    पहली बार एनडीए में भर्ती होने वाली 20 महिला कैडेट्स को प्रशिक्षण के बाद सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना में अधिकारी के रूप में शामिल किया जाएगा। एनडीए अगले साल कुल 400 कैडेट्स को भर्ती करेगा, जिनमें से सेना 10 महिलाओं सहित 208 उम्मीदवारों को लेगी। नौसेना में तीन महिलाओं सहित 42 उम्मीदवारों का प्रवेश होगा, जबकि भारतीय वायुसेना 120 उम्मीदवारों को प्रवेश देगी, जिनमें से छह महिलाएं होंगी। एनडीए अपने बुनियादी ढांचे को संशोधित करके मजबूत सुरक्षा तंत्र स्थापित कर रहा है। महिला प्रशिक्षकों, स्त्री रोग विशेषज्ञों सहित डॉक्टर्स और अन्य आवश्यक सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति शुरू की जा रही है।

    पुणे के खडकवासला में स्थित एनडीए का औपचारिक उद्घाटन 1955 में हुआ था। वर्तमान में इसमें कुल 18 स्क्वाड्रन हैं, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 120 कैडेट शामिल हैं। संस्थान में वर्तमान में अपने छह कार्यकाल में लगभग 2,020 कैडेट हैं। कैडेट कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के बाद अपने प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए एनडीए में शामिल होते हैं। हर साल एनडीए और संयुक्त रक्षा सेवा की चार प्रवेश परीक्षाओं के लिए छह लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। एनडीए पहले से ही अपनी मौजूदा 18 में दो और स्क्वाड्रन जोड़ने और सैन्य कैडेट्स की वार्षिक संख्या को बढ़ाने पर काम कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद जज के मौत मामले में हाई कोर्ट ने कहा, सिर्फ रिपोर्ट पर रिपोर्ट दे रही सीबीआई
    Next Article वर्ष 2022 में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगा भारतः शाह
    azad sipahi

      Related Posts

      पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप

      August 31, 2026

      यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने

      August 31, 2026

      भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
      • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
      • उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version