काठमांडू। नेपाल में रविवार को हुई विमान दुर्घटना के आखिरी लापता यात्री की तलाश की जा रही है। विमान में सवार पांच भारतीयों सहित 72 लोगों में से 71 के शव बरामद हो चुके हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरने वाले यति एयरलाइंस का विमान पोखरा में सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में चालक दल के चार सदस्यों सहित कुल 72 लोग सवार थे, जिनमें से पांच भारतीय थे। तीन दिन चले खोजी अभियान के बाद 71 लोगों के शव तलाशे जा चुके हैं। आखिरी लापता यात्री की तलाश के लिए बुधवार को अभियान शुरू किया गया। दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए बचाव कर्मियों ने इस आखिरी यात्री के जीवित होने की उम्मीद लगभग छोड़ दी है। विमान में सवार भारतीय नागरिकों की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक कुशवाहा, 22 वर्षीय विशाल शर्मा, 27 वर्षीय अनिल कुमार राजभर, 35 वर्षीय सोनू जायसवाल और संजय जायसवाल के रूप में हुई है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



