Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तराखंड में बरसात से राहत नहीं, 11 अगस्त तक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
    राज्य

    उत्तराखंड में बरसात से राहत नहीं, 11 अगस्त तक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    adminBy adminAugust 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राज्य में 03 बॉर्डर मार्ग सहित 176 सड़कें अवरुद्ध

    देहरादून। उत्तराखंड में बरसात से लगातार नदी-नाले उफान पर हैं। राज्य में आगामी दिनों में भी बारिश से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लगातार हो रही बारिश से 03 बॉर्डर मार्ग सहित कुल 176 अन्य सड़कें अवरुद्ध हैं। मौसम विभाग की ओर से 11 अगस्त तक के लिए राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। शासन-प्रशासन और आपदा विभाग इस अलर्ट को लेकर मुस्तैद है।

    सोमवार सुबह देहरादून सहित अन्य स्थानों पर सूर्यदेव कुछ क्षण के निकले, लेकिन फिर बादलों के ओट में फिर छिप गये। राज्य के अधिकतर स्थानों पर आकाश में घनघोर बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून सहित अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। बारिश से अभी प्रदेश वासियों को राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों में भी राज्य में बदरा जमकर बरसेंगे। इसी देखते हुए प्रदेश भर के सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

    जिले में गंगा नदी (त्रिवेणी घाट) का जल स्तर 339.22 पर और यमुना नदी (डाकपत्थर) 454.15 और टोंस नदी (इच्छादी) 644.10 नदी का जल स्तर खतरे के निशान से अभी नीचे हैं। बांध का पौंड लेवल है। पानी को धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है।

    जिले के दारागाड़- कथियान मोटरमार्ग किमी. 49, 50 किमी 51 और हरिपुर इच्छाडी इचारी गावं के पास किमी और पाथुवा गांव के पास किमी. 33 मलबा आने से अवरुद्ध है। मीनस अटाल निकट अश्रारखेरा गांव के किमी 4, 8 में बन्द है और कालीस चकराता मोटर मार्ग किमी 10 (झजरे) व किमी 11 भारी वाहनों के लिए यातायात अवरुद्ध है। जिले में कुल 14 अन्य सड़कें बाधित हैं।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य भर में आज (सोमवार) और मंगलवार के लिए कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी से भारी से बहुत भारी बारिश के दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 09 अगस्त के लिए देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल,चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार सहित सात जिलों में आरेंज अलर्ट और शेष जनपदों में येलो अलर्ट की चेतावनी है। प्रदेश भर के सभी जिलों में 10 और 11 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। बारिश से संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों और राजमार्गों में कटाव से अवरोध होने और निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन सकती है।

    प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों में सड़कों के अवरुद्ध होने का सिलसिला जारी है। पिथौरागढ़ में 03 बॉर्डर मार्ग और 12 राज्य मार्ग सहित प्रदेश भर में 176 अन्य सड़कें बाधित हैं। संबंधित विभाग की ओर से बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल
    Next Article झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अभी और होगी बारिश
    admin

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026

      2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव! बोले- सीधे लोकसभा से मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ

      November 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version