Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मप्र: धर्मांतरण के लिए युवक के साथ तालिबानी प्रताड़ना, सीएम शिवराज हुए सख्त, आरोपितों पर एनएसए
    Breaking News

    मप्र: धर्मांतरण के लिए युवक के साथ तालिबानी प्रताड़ना, सीएम शिवराज हुए सख्त, आरोपितों पर एनएसए

    azad sipahiBy azad sipahiJune 19, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – हिन्दू युवक के गले में पट्टा डालने के मामले में छह पर केस, तीन गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन अचैट
    – मुख्यमंत्री ने दिए आरोपितों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के निर्देश, घरों पर चलेगा बुलडोजर

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक के गले में पट्टा बांधकर सरेआम कुत्ता बनाकर धमकाने, उसे कुत्ते की तरह भौंकने के लिए कहने तथा उस पर शारीरिक अत्याचार करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी अनुराग लाल को लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह ट्रेनी आईपीएस आयुष गुप्ता को टीला जमालपुरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस कमिश्नर और भोपाल कलेक्टर को सख्त निर्देश दिए हैं कि आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उदाहरण सेट करें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपितों पर अब (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही तीनों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

    क्या है पूरा प्रकरण
    दरअसल, सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक युवक को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ आरोपितों द्वारा युवक को गले में पट्टा बांधकर उसे कुत्ता बनाकर घसीटते हुए दिखाया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक सड़क पर घुटनों के बल बैठा है और एक अन्य शख्स पट्टा पकड़े हुए है। इतना ही नहीं वह युवक को कुत्ते की मुद्रा में रहते हुए भौंकने के लिए कह रहा है। वीडियो में पीड़ित युवक यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि वह मियां भाई (धर्म परिवर्तन के लिए) बनने के लिए भी तैयार है।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने वीडियो देखा है। मुझे यह बहुत गंभीर किस्म का लगा। किसी भी मानव के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को तत्काल निर्देश दिए हैं कि इसकी जांच करके सत्यता पर जाएं और कानूनी कार्रवाई करें।

    विजय नाम के हिन्दू युवक को बनाया गया है निशाना
    वीडियो भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां विजय नाम के युवक के साथ बिलाल टीला, फैजान लाला, साहिल बच्चा, मोहम्मद समीर टीला, मुफीद खान ने मारपीट की और उन्होंने ही यह वीडियो बनाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को श्वान बनाकर उनके गले में पट्टा डाला गया है। वीडियो में आरोपित बार-बार कह रहा है कि कुत्ता बन। युवक अपने रिश्तेदारों के नाम बताकर उनसे दया की गुहार कर रहा है और अपनी मां की कसम खा रहा है।

    पीड़ित युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि पंचवटी कॉलोनी लालघाटी का रहने वाला है। उसने बताया कि वह गत दिनों उसके दोस्त शाहरुख के साथ एक शादी से रात 12.30 बजे लौट रहे थे। शाहरुख टीला जमालपुरा का रहने वाला है। उसने शाहरुख को फूटा मकबरा के नजदीक उतारा और अपने घर के लिए बढ़ गया। इसी दौरान राम मंदिर वाले रोड पर उसे फैजान लाला, साहिल बच्चा और समीर मिले। समीर ने उसे रोककर तमाचे मारे। फैजान जेब की तलाशी लेने लगा। समीर दूर खड़ा होकर दोनों को उकसा रहा था। इतने में बिलाल, मुफीद और एक अन्य वहां आ गए।

    पीड़ित युवक विजय ने आगे बताया कि मुझे चाकू दिखाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वे सभी उसे गौतम नगर, पीजीबीटी कॉलेज के मैदान में ले गए। कोने में सुनसान इलाके में ले जाकर फैजान और साहिल ने गले में बेल्ट बांध दिया। समीर, बिलाल, मुफीद और साहिल ने मारपीट की। वे मारते-पीटते हुए कह रहे थे- तू मियां बन जा। बडे़ का मांस खाने लग। तू डरपोक है, तेरे में जिगरा नहीं है। पीड़ित ने कहा कि आरोपित उसे धर्मांतरण करने का दबाव बना रहे थे। पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    इस प्रकरण में सोमवार सुबह गृह मंत्री ने पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान लेकर आरोपितों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करने और तीन आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जिला प्रशासन आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी भी कर रहा है।

    विश्व हिंन्दू परिषद् की कड़ी प्रतिक्रिया
    इस पूरे प्रकरण में विश्व हिन्दू परिषद की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का कहना है कि इस्लामिक जिहादी पैसे, हिंसा, दबाव और कन्वर्जन का सहारा लेकर हिन्दू समाज पर आक्रमण कर रहे हैं। ऐसे मामले सामने आने के बाद भी ज्यादातर प्रकरणों में स्थानीय पुलिस उदासीन बनी बैठी है। जब हिन्दू समाज कोई आवाज बुलंद करता है तो मप्र पुलिस उन्हें मारती है। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की जन भावनाओं को लगातार आहत किए जाने का काम हो रहा है। मप्र पुलिस को चाहिए कि वह इस प्रकरण में इस्लामिक जिहादियों पर आम धाराएं न लगाकर कानूनी तौर पर विशेष रासुका के तहत कार्रवाई करे। मप्र में लगातार इस्लामिक अतिवाद बढ़ रहा है। इसे यदि तत्काल नहीं रोका गया तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेंगे। इसलिए इस बढ़ते इस्लामिक जिहाद पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।

    इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के मध्य भारत प्रांत मीडिया प्रमुख जितेंद्र चौहान ने कहा कि पुलिस यदि पहले प्रताड़ित हुए विजय का साथ देती तो ये सभी धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले इस्लामिक जेहादी कभी के पकड़ में आ जाते। उन्होंने कहा कि सोमवार दोपहर प्रताड़ित युवक से साथ विहिप के कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे हैं और इस मामले से जुड़े सभी आरोपितों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के ध्यान में आने के बाद पुलिस इस प्रकरण में सक्रिय हुई है, हमने मामले में एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग की थी, वह भी अब आरोपितों पर की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवादा में लू से महिला सहित दो की मौत
    Next Article किन्नरों को हर माह 1000 रुपये पेंशन देगी हेमंत सोरेन सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान

      October 30, 2026

      भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

      October 30, 2026

      ब्रह्मोस की तकनीक लीक होने का खतरा? पाकिस्तान के ‘बद्र समझौते’ से भारत क्यों हुआ सतर्क

      October 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान
      • रांची में कथित जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
      • वासेपुर के फहीम खान की अवमानना याचिका पर सरकार ने मांगा 8 सप्ताह का समय, हाईकोर्ट ने दी मोहलत
      • भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
      • बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version