Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 11 दिन तक किया कठोर तप, आ गई पावन घड़ी
    राजनीति

    प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 11 दिन तक किया कठोर तप, आ गई पावन घड़ी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आज दोपहर सदियों का इंतजार खत्म होगा। अपने धाम में प्रभु श्रीरामलला ठाट-बाट से विराज जाएंगे। चहुंओर खुशियों के आंसू बरस रहे हैं। अयोध्याधाम सज-धजकर पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से पहले 11 दिन तक कठोर तप किया।

    भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने अपने पोर्टल पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर 11 दिन की इस तपस्या पर ”शब्द चित्र” जारी किया है। पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जनवरी को नासिक के काला राम मंदिर से 11 दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की। इसके सम्पन्न होने के साथ ही 22 जनवरी को अयोध्याधाम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उन्होंने नासिकधाम के पंचवटी से अनुष्ठान की शुरुआत की। यहां भगवान श्रीराम ने महत्वपूर्ण समय बिताया था।

    प्रधानमंत्री ने यहां श्री रामकुंड के दर्शन कर पूजा की। इस मौके पर प्रधाममंत्री ने रामायण का ‘युद्ध कांड’ खंड मराठी भाषा में सुना। प्रधानमंत्री ने संत एकनाथ की मराठी में लिखी भावार्थ रामायण के श्लोक भी सुने। इसके बाद प्रधानमंत्री 16 जनवरी को आंध्र प्रदेश स्थित पुट्टपर्थी के लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में दर्शन और पूजा की। प्रधानमंत्री ने तेलुगु भाषा में रंगनाथ रामायण सुनी और आंध्र प्रदेश की प्राचीन छाया कठपुतली कला थोलू बोम्मालता द्वारा चित्रित जटायु की कहानी देखी। प्रधानमंत्री ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में भी दर्शन और पूजा की। अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के त्रिप्रयार में श्री रामास्वामी के दिव्य निवास का दौरा किया। उन्होंने श्री रामस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा की। प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा और कलाकारों और बटुकों को सम्मानित भी किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 जनवरी को तमिलनाडु में श्री रंगनाथस्वामी के पवित्र मंदिर का दौरा किया। उन्होंने उस पवित्र स्थल पर कंब रामायण की काव्यात्मक प्रस्तुति भी सुनी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अरुलमिगु रामनाथस्वामी के पवित्र निवास, रामेश्वरम का दौरा किया। उन्होंने भगवान को श्रद्धा और भक्ति अर्पित की, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक के रूप में पूजनीय हैं। वह भजन संध्या जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। शाम को मंदिर परिसर में कई आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत किए गए। प्रधानमंत्री मोदी प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर धनुषकोडी के कोठंडारामास्वामी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा करने के बाद अरिचल मुनाई गए। कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअयोध्याधाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, प्रधानमंत्री मोदी सभी धार्मिक अनुष्ठानों में होंगे शामिल
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी अयोध्याधाम पहुंच हुए भावुक
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आदिवासी महाजुटान रैली पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- कांग्रेस ने हमेशा किया छल

      August 31, 2026

      यूपी, पंजाब और गुजरात में भाजपा के नये प्रभारी नियुक्त, चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद

      August 18, 2026

      सिर्फ परीक्षा रद्द करना समस्या का समाधान नहीं : बाबूलाल मरांडी

      August 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
      • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
      • उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version