Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झामुमो की प्रतिष्ठा से जुड़ गयी है 21 अप्रैल की न्याय उलगुलान रैली
    Top Story

    झामुमो की प्रतिष्ठा से जुड़ गयी है 21 अप्रैल की न्याय उलगुलान रैली

    adminBy adminApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -इंडी गठबंधन के घटक दलों के साथ आदिवासी संगठन भी तैयारी में जुटे

    -उलगुलान न्याय महारैली की सफलता के लिए सीएम चंपाई ने भी कमर कसी

    रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को होनेवाली उलगुलान न्याय महारैली को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसमें इंडी गठबंधन के घटक दलों के साथ-साथ विभिन्न आदिवासी संगठन भी अपने स्तर से तैयारी में जुटे हैं। झामुमो द्वारा आयोजित इस उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने का न्योता इंडी गठबंधन के सभी नेताओं को दिया गया है। झारखंड की राजधानी रांची में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश सिंह, सुनीता केजरीवाल, संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान, लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव सहित 14 राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जुटान होगा। हालांकि इस उलगुलान महारैली में बंगाल की मुख्यमंत्री भाग नहीं लेंगी, उनकी जगह उनके प्रतिनिधि के तौर पर राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन आयेंगे। जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार चुनावी व्यस्तता की वजह से दक्षिण भारत के भी कई दिग्गज महारैली में शामिल नहीं हो पायेंगे।

    हालांकि उन्होंने झामुमो नेतृत्व को यह जानकारी दी है कि महारैली जिन मुद्दों पर आयोजित की जा रही है और आगे जो रणनीति बनेगी, उसमें उनका साथ रहेगा। उलगुलान न्याय महारैली को लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी कमर कस ली है। उन्होंने गुरुवार को अपने आवास पर इंडी गठबंधन के साथ बैठक की है। चंपाई सोरेन ने कहा कि विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के इस्तेमाल और गलत आरोपों में उन्हें बदनाम करने की रणनीति को देश अच्छी तरह समझ चुका है। लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। महारैली को सफल बनाने के लिए इंडी गठबंधन ने समन्वय स्थापित करने के लिए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय तैयारी और व्यवस्था समिति का गठन किया है। उलगुलान न्याय महारैली में लगभग पांच लाख लोगों को जुटाने का दावा किया जा रहा है। प्रभात तारा मैदान में मुख्य पंडाल आकार पा चुका है। उसकी लंबाई 40 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर की होगी। जबकि दो सहायक मंच (30़15) मीटर का होगा। महारैली में शामिल होने वाली जनता और पार्टियों के कार्यकर्ता को भीषण गर्मी में भी थोड़ी राहत मिल सके, इसके लिए 40. 150 मीटर का एक मुख्य और 30़150 मीटर के दो अन्य पंडाल बनाये जा रहे हैं।

    पंडाल में और पंडाल के बाहर रहने वाली जनता अपने नेताओं का भाषण सुन सके, उन्हे देख सके, इसके लिए 20 से ज्यादा बड़े-बड़े एलइडी स्क्रीन लगाये जा रहे हैं। रैली को लेकर इंडिया गठबंधन की तरफ से बैठक भी की जा रही है। खुद कल्पना सोरेन कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर रही हैं। मुख्यमंत्री भी अपने स्तर से बैठक कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता भी बयान दे रहे हैं। झामुमो के महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य एक हफ्ते से प्रेस कांफ्रेंस से लेकर टेलीफोन ने नेताओं-कार्यकर्ताओं से संकर्प साध रहे हैं। झामुमो के वरिष्ठ नेता जिला कमेटियों के साथ संपर्क स्थापित कर उन्हें रैली में समर्थकों के साथ आने की हिदायत दे रहे हैं। दरअसल, यह हाल के दिनों में झामुमो की पहली ऐसी रैली होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं रहेंगे। उनकी जगह कल्पना सोरेन ने कमान संभाल ली है और वह लगातार कार्यकर्ताओं-नेताओं को आमंत्रित कर रही हैं। कुल मिला कर देखा जाये, तो यह रैली झामुमो की प्रतिष्ठा से जुड़ गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो ने सिंहभूम की जनता का राजनीतिक दोहन किया है: सुदेश महतो
    Next Article 97 प्रतिशत अंक लाकर निखिल कुमार ठाकुर बना कोडरमा जिला टॉपर
    admin

      Related Posts

      झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

      November 19, 2026

      चौपारण घाटी हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 अब भी अस्पताल में भर्ती; इलाज के लिए मांगी आर्थिक मदद

      November 19, 2026

      विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार, जोन्हा जंगल से सिमडेगा पुलिस ने दबोचा

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि
      • महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी
      • बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version