रांची। लोकसभा चुनाव के दौरान हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा समेत धनबाद के पांच मंडल अध्यक्षों को नोटिस जारी करने पर झारखंड भाजपा के भीतर से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। झारखंड भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पत्र लिख कर हालिया तौर तरीके पर सवाल खड़े किये हैं। वहीं जयंत सिन्हा ने नोटिस भेजने और उसे सार्वजनिक किये जाने पर आदित्य साहू पर सीधा हमला बोला है। जयंत सिन्हा ने 22 मई को आदित्य साहू के नाम से जारी पत्र में जो बातें लिखी हैं, उसमें उन्होंने आदित्य साहू की मंशा पर सवाल उठाये हैं। वहीं राज सिन्हा भी कह चुके हैं कि वह अपनी बात से पार्टी को अवगत करायेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि जरूर कोई कंफ्यूजन हुआ होगा। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू से नोटिस जारी करने की बाबत जब सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब में कहा कि यह फैसला शीर्ष नेतृत्व का था। वह सिर्फ माध्यम थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का जवाब आ गया है। उन्होंने जयंत सिन्हा के जवाब पर कहा कि इसमें उनकी सामंतवादी सोच दिखती है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



