आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। रांची के सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री राहत कोष से रांची के 10 नागरिकों को असाध्य रोग से उपचार के लिए 8 लाख रुपए की राशि प्रदान की गयी है। इस कार्य के लिए सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है। उपरोक्त सभी 10 असाध्य रोगियों और उनके परिजनों को सांसद संजय सेठ ने रविवार को अपने केंद्रीय कार्यालय में बुलाकर चेक प्रदान किया। इनमें 6 लोगों को एक एक लाख और चार लोगों को 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री राहत कोष से उपचार के लिए जिन्हें राशि मिली है, उनमें आशा देवी को एक लाख, राजकुमार सिंह को एक लाख, किशोर महतो को एक लाख, निवेदिता सिंह को एक लाख, अजीत चौधरी को एक लाख, नमिता सिन्हा को एक लाख, मानमति देवी को 50 हजार, रुपेश्वर चौधरी को 50 हजार, अंशु प्रिया को 50 हजार और अमित कुमार को 50 हजार की राशि प्रदान की गयी है। इस दौरान सेठ ने चेक लेने आए नागरिकों से उनके परिजनों का हाल-चाल लिया। सांसद सेठ ने कहा कि मेरी अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ने मेरे लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि प्रदान की है, यह उनकी सहृदयता का परिचायक है। वहीं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से जनवरी 2023 से अभी तक लगभग 2 महीने में 5 लोगों को 13 लाख रुपए की राशि प्रदान की गयी है। इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सांसद संजय सेठ ने आभार जताया है। सांसद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की सहृदयता है कि वह देश के एक-एक नागरिक का ख्याल रख रहे हैं और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष को जनता के लिए अधिक से अधिक उपयोगी बना रहे हैं।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से रांची लोकसभा क्षेत्र के जिन नागरिकों को उपचार के लिए राशि स्वीकृत की गयी है, उनमें सृष्टि प्रिया को 3 लाख रुपए, श्रुति प्रियांशु तिर्की को 3 लाख रुपए, अंजली श्रीवास्तव को 3 लाख रुपए, स्वस्तिका लाल को 3 लाख रुपए और शहनाज बानो को 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की गयी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

