Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नगदी बरामदगी के बाद ममता पर हमलावर विपक्ष, अधीर ने कहा- बंगाल में है बैंक ऑफ़ ममता
    Breaking News

    नगदी बरामदगी के बाद ममता पर हमलावर विपक्ष, अधीर ने कहा- बंगाल में है बैंक ऑफ़ ममता

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 28, 2022Updated:July 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। शिक्षक नियुक्ति घोटाले में गिरफ्तार राज्य की ममता बनर्जी सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी व उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी के दो ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की बरामदगी को लेकर विपक्ष, मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर हमलावर हो गया है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि बंगाल में बैंक ऑफ ममता है। पार्थ चटर्जी ममता के बेहद करीबी हैं इसलिए इतनी बड़ी बरामदगी के बावजूद ममता को समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल से हटाएं या उनका बचाव करें। कई मंचों पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर ममता बनर्जी सवाल खड़ा कर रही हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर पार्थ को नहीं बचाएंगे तो उनके भी कई राज खुल जाएंगे। सच्चाई यही है कि बंगाल रुपये लूटने और भ्रष्टाचार में आज पूरे देश में शीर्ष पर है।

    इधर, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि अब दीदी के लिए भी बचने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। वह जानती हैं कि अब भाग भी नहीं सकतीं। उन्होंने कहा कि पार्थ चटर्जी लंबे समय से सीबीआई और ईडी पूछताछ से बच रहे थे। उनसे पूछताछ हो रही थी और छोड़ दिया जा रहा था। अब उनकी महिला सहयोगी अर्पिता ने सबकुछ बताना शुरू किया है। पहले प्रमाण नहीं था इसलिए जांच धीमी गति से चल रही थी लेकिन अब जिस बड़ी मात्रा में नगदी बरामद हुई है, वह बंगाल में पहले कभी नहीं हुआ।

    सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लेकर सवाल खड़ा करते हुए घोष ने कहा है कि ममता बार-बार कहती हैं कि भ्रष्टाचार से उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं लेकिन उनकी पार्टी के सबसे बड़े पदों पर बैठे लोग गिरफ्तार हो रहे हैं। उनके घरों से इतनी बड़ी मात्रा में नगदी बरामद हो रही है। तो क्या इसका मतलब यह है कि मैं गर्दन तक पानी में डूबा हुआ हूं और भीगा भी नहीं हूं। ममता को शर्म आनी चाहिए ऐसी चीजों का बचाव करती हैं।

    भाजपा ने सौगत रॉय को भी अर्पिता से जोड़ा

    दिलीप घोष ने यह भी दावा किया है कि अर्पिता के जिस बेलघरिया स्थित फ्लैट से करोड़ों की बरामदगी बरामदगी हुई है, वहां तृणमूल के वयोवृद्ध सांसद सौगत रॉय का भी आना-जाना रहा है। उन्होंने दावा किया है कि रॉय का यहां अपना दफ्तर भी है।

    मुख्यमंत्री को लेनी होगी जिम्मेदारीः माकपा

    माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने इस बरामदगी को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सरकारी नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर बड़ी धनराशि इकट्ठा करने वाले लोगों का नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही थीं। उनके शासन में जितनी भी नियुक्तियां हुईं उनमें से अधिक से अधिक धांधली हुई हैं। इसीलिए वह अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकतीं। उन्हें अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीपक प्रकाश ने राज्य को अविलंब सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की
    Next Article अधीर रंजन की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर टिप्पणी शर्मनाक: मायावती
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 21, 2026

      चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान

      November 21, 2026

      18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version