रांची। पीएलएफआइ के एरिया कमांडर पुनई उरांव को रांची पुलिस ने मंगलवार को मार गिराया। लोधमा में रांची पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो लाख का इनामी पीएलएफआइ एरिया कमांडर पुनई उरांव मारा गया। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पुनई उरांव के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उसी के आधार पर पुलिस की टीम गठित की गयी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुनई उरांव को मार गिराया है। सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में लोधमा इलाके में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस बल पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मौके पर ही ढेर हो गया है। पुलिस के अनुसार कई अन्य नक्सलियों को भी गोली लगी है। फिलहाल पुलिस की टीम इलाके में सर्च आॅपरेशन चला रही है। पुनई उरांव के ऊपर झारखंड पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुनई खूंटी, गुमला और रांची के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बना हुआ था। पुनई उरांव के खिलाफ रांची और खूंटी के अलग-अलग थानों में कुल 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से पुनई उरांव की तलाश थी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

