Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जोहार’, ‘सभी को नमस्कार’ और ‘की हालचाल छय’
    Breaking News

    जोहार’, ‘सभी को नमस्कार’ और ‘की हालचाल छय’

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 12, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्थानीय शब्दों से की शुरूआत
    अपने संबोधन की शुरूआत ‘जोहार’, ‘सभी को नमस्कार’ और ‘की हालचाल छय’ जैसे स्थानीय शब्दों से कर प्रधानमंत्री ने कहा कि कल देवघर की दीवाली पूरा देश देख रहा था कि जब विकास की गंगा बहती है, तो जन-जन के दिन में कितना आनंद-उमंग होता है। कल आपने दीपक जलाकर पूरे देश को संदेश दिया। आज नया-नया एयरपोर्ट से निकला, तो बाबा के चरणों में जाने के रास्ते में जिस उमंग-उत्साह से आप आशीर्वाद देने आय थे, आपने जो प्यार,आशीर्वाद दिया है, वह मेरे जीवन की पूंजी है। एक तरफ बाबा का आशीर्वाद, दूसरी तरफ ईश्वर रूपी जनता का आशीर्वाद बहुत शक्ति देते हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा, श्रावण पूरे रंग रूप से मनेगा। पूरा महीना उमंग, उत्साह से बीतने वाला है। मुझे कुछ समय पहले बाबा के चरण में जाकर दर्शन, पूजन करने का मौका मिला। उससे पहले झारखंड के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की योजना बाबा और जनता के चरणों में अर्पित किया। विशेष रूप से बाबाधाम में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। कांवरिया और श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा होने वाली है। नये एयरपोर्ट के लिए देवघर आने का सौभाग्य मिला। पहले योजना की घोषणा होती थी, पत्थर लगता था, दो-चार सरकार के बाद ईंट लगती थी। कितनी सरकार जाने के बाद योजना दिखती थी। आज उसकी जगह राजनीतिक संस्कृति को लाये हैं कि जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं। हम जनता के हक की पाई-पाई को समझते हैं।

    पीएम मोदी ने कहा, आपने स्नेह देकर अपना ऋणी बना लिया है। उसको मैं तेज विकास करके, सबका विकास करके चुकाने का ईमानदारी से प्रयास करता रहूंगा। आज 16 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाएं इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भारत आस्था, आध्यात्म और तीर्थ स्थान की धरती है। तीर्थयात्राओं ने हमें बेहतर समाज और राष्ट्र के तौर पर गढ़ा है। देवघर में शिव भी हैं और शक्ति भी। ज्योर्तिलिंग और शक्तिपीठ दोनों मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन दुनिया के कई देशों में आकर्षक उद्योग के रूप में रोजगार का माध्यम बन गया है। अनेक देशों की पूरी अर्थव्यवस्था पर्यटकों के भरोसे चल रही है।

    केंद्र की मदद से झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनायेंगे : हेमंत
    देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज जिन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है, उससे राज्य के विकास को निश्चित तौर पर नयी दिशा मिलेगी। ये योजनाएं झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि विकास में सड़कों का अहम रोल होता है। चाहे वह रोड कनेक्टिविटी हो या फिर हवाई अथवा जलमार्ग। यह कनेक्टिविटी जितनी तेजी से बढ़ेगी, राज्य के विकास को तेजी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने साहिबगंज जलमार्ग के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सपना हम देखते हैं और जब वह पूरा होता है, तो काफी खुशी मिलती है। आज देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने का सपना साकार हो रहा है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इसके निर्माण में मजदूरों का अहम योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट के निर्माण में तीन सौ रैयतों ने अपनी जमीन दी है। इस वजह से जो विस्थापित हुए हैं और आज जब यह एयरपोर्ट राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है, तो उन सभी का हम शुक्रिया अदा करते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास में शुरू से ही झारखंड का अहम योगदान रहा है। खनिजों के साथ-साथ यहां के मजदूर देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी मेहनत और सेवा की बदौलत विकास का नया पैमाना गढ़ रहे हैं। अगर केंद्र सरकार का सहयोग मिला, तो अगले पांच से सात वर्षों में झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के सपने को सरकार करेंगे।

    दुमका,जमशेदपुर और बोकारो जल्दी ही हवाई मानचित्र में शामिल होंगे : सिंधिया
    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि झारखंड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना तैयार कर ली गयी है। जमशेदपुर, दुमका और बोकारो भी जल्द ही हवाई मानचित्र में शामिल हो जायेंगे। इसके अलावा राज्य में 14 नये रूटों पर हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी से पहल हो रही है।

    प्रधानमंत्री का सम्मान
    इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस ने प्रधानमंत्री को रुद्राक्ष की माला और पुस्तक भेंट की। मुख्यमंत्री ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर का मॉडल स्वरूप प्रधानमंत्री को प्रदान कर सम्मानित किया।
    ये रहे उपस्थित इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, राज्य सरकार के मंत्री बादल और हफीजुल हसन, स्थानीय सांसद निशिकांत दूबे और विधायक नारायण दास समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने लिखा देवघर से झारखंड के बदलाव का नया अध्याय
    Next Article अजमेर में हिंदू-मुसलिम के बीच दीवार खड़ी करने की साजिश
    azad sipahi

      Related Posts

      कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी

      October 17, 2026

      सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक

      October 17, 2026

      नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व

      October 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version