आजाद सिपाही संवाददाता
देवघर। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद देवघर एम्स के ढाई सौ बिस्तरों के अस्पताल का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 1103 करोड़ की लागत से किया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने बाबा वैद्यनाथ धाम का विकास (30 करोड़), गोरहर से खैराटूंडा सिक्स लेन सड़क (1790 करोड़), खैराटूंडा से बरवाअड्डा सिक्स लेन (1332.8 करोड़), रांची- महुलिया फोर लेन (549 करोड़), चौका-साहेरबेड़ा फोर लेन (284.8 करोड़), गोविंदपुर- चास-पश्चिम बंगाल सीमा फोर लेन (1144 करोड़), बोकारो-अंगुल- जगदीशपुर- हल्दिया पाइपलाइन (2500 करोड़), बरही एलपीजी प्लांट (161.5 करोड़), बोकारो एलपीजी प्लांट (93.4 करोड़), गढ़वा-महुरिया रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट (866 करोड़), हंसडीहा-गोड्डा रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन (35 करोड़) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 6565 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



