धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को धनबाद दौरे पर आयेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी धनबाद में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 3 फरवरी को ही झारखंड पहुंच जायेंगे। रात्रि में राजभवन में विश्राम कर 4 फरवरी की सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से हर्ल प्लांट सिंदरी के अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां प्लांट का उद्घाटन करने के बाद कर्मियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम बरवाअड्डा में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
पीएम के आगमन को देखते हुए भाजपा के धनबाद जिला कार्यालय में महानगर तथा जिला ग्रामीण की संयुक्त बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा न सिर्फ संख्या के दृष्टि से ऐतिहासिक होगी, बल्कि हर्ष और उल्लास के साथ एक नये स्वर्णिम पृष्ठ की रचना करेगी। जनसभा में भाग लेने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग है। इसलिए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आप सभी कार्यों में लग जायें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



