Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे पुलिस अभ्यर्थी
    Jharkhand Top News

    कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे पुलिस अभ्यर्थी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मोरहाबादी मैदान में कड़ाके की ठंड और धारा 144 के उल्लंघन के डर के साये में आरक्षी बहाली की अंतिम मेरिट लिस्ट निकालने के लिए अभ्यर्थी डटे हैं। मोरहाबादी मैदान के वापू वाटिका के पास 30 नवंबर से लगातार धरना देने के बाद भी जब उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, तो 10 दिसंबर से उनकी भूख हड़ताल भी शुरू हो गयी है। लेकिन अब भी उनकी झोली खाली है।
    राज्य सरकार के स्तर पर उनसे कोई वार्ता नहीं हुई है। अभ्यर्थी बताते हैं कि 19 दिसंबर की रात नौ बजे जिला प्रशासन ने उन्हें जबदस्ती मोरहाबादी मैदान से हटाना चाहा था। पुलिस की दो गाड़ियां उनके धरना स्थल पर पहुंची थीं, धारा 144 का हवाला देते हुए उनके टेंट उखाड़ दिये, टेंट, कंबल आदि को वाहनों में लाद दिया गया। इसी क्रम में वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाली अभ्यर्थी के मोबाइल पर पुलिस का डंडा चला, जिससे उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया था। उनके बैनर को फाड़ दिया गया, लेकिन मौके पर मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर पुलिसिया कार्रवाई अचानक रुक गयी और उन्हें हटाने आये पुलिसकर्मी वापस लौट गये। धरना दे रहे अभ्यर्थी कहते हैं कि धारा 144 सिर्फ धरना स्थल से उन्हें हटाने के लिए लगायी गयी है। 18 दिसंबर की सुबह छह बजे से जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में धारा 144 लगायी, उसके दूसरे दिन 19 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में सब्जी बाजार पूरी तरह लगा था, उसे पुलिस ने नहीं हटाया। प्रतिदिन मोरहाबादी मैदान में सैकड़ों लोग सैर सपाटे के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें कोई कुछ नहीं कहती है। उनके धरना स्थल के ठीक बगल मेें लातेहार में होमगार्ड में चयनित अभ्यर्थी ट्रेनिंग कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, उन्हें जिला पुलिस कुछ नहीं कह रही है। लेकिन जब आरक्षी बहाली के रिक्त पदों को भरने के लिए आंदोलन चल रहा है, तो जिला प्रशासन के तेवर कड़े हैं। धारा 144 लगी है, तो सभी के लिए है, फिर सिर्फ एक धरनास्थल को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है। दरअसल, झारखंड में 7272 आरक्षी के पदों के लिए वर्ष 2015 में झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने विज्ञापन निकाला था। इसे लेकर 31 जनवरी 2016 को प्रारंभिक परीक्षा(पीटी) ली गयी, पीटी में सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा(मेंस) 25 सितंबर 2016 को हुई थी। मेंस में सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट कराकर उनके दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया था। पहली मेधा सूची में 7272 पदों के विरुद्ध मात्र 4792 का नाम निकाला गया था। इसके बाद से अबतक विज्ञापन में निर्धारित पद के रिक्त रहने के बाद भी अंतिम मेधा सूची नहीं निकाली जा रही है। धरना दे रहे अभ्यर्थी खुद को पीटी, मेंस, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट, दस्तावेजों के वेरिफिकेशन में सफल बता रहे हैं। अब उनकी मांग है कि अंतिम मेधा सूची जारी की जाये।
    धरना पर बैठे मनीष कुमार, सुशील कुमार शर्मा, उमेश यादव, राजू चंद्रवंशी, लक्ष्मण मंडल, विकास गुप्ता, वैभव कुमार दुबे, प्रवीण कुमार शर्मा, शशिकांत तिवारी, दीपक दुबे, राजेंद्र मोदक, अर्पण एक्का, हयात आलम, राजीव केरकेट्टा, सोनू कुमार, सतीश कुमार वर्मा, बजरंग रवानी, मुकेश यादव आदि अभ्यर्थी कहते हैं कि जबतक राज्य सरकार की ओर से अंतिम मेधा सूची निकालने संबंधी लिखित आश्वासन उन्हें नहीं मिलेगा, वे अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल पर डटे रहेंगे।

    Police candidates are stagnant in the harsh cold
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिलीप सैकिया के झारखंड आने का मकसद!
    Next Article तैयारी पूरी, आज से स्कूल चलें हम…
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version