Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने झारखंड को दी परियोजनाओं की सौगात, धरती आबा की भूमि से शुरू की ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने झारखंड को दी परियोजनाओं की सौगात, धरती आबा की भूमि से शुरू की ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) पर उनकी भूमि से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ किया, जो यह अगले साल 26 जनवरी तक चलेगा।। इस दौरान उन्होंने 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही 24 हजार करोड़ के पीवीटीजी मिशन की शॉर्ट फिल्म व पोर्टल की लॉन्चिंग भी की। इसके अलावा आठ करोड़ लाभार्थियों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये जारी किए।

    प्रधानमंत्री ने खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज परिसर स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इसकी शुरूआत जयकारे के साथ की और सभी को जोहार कहा। मोदी ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य से भरा हुआ है। कुछ देर पहले ही उलिहातू से लौटा हूं। भगवान बिरसा के परिजनों से भी सुखद मुलाकात हुई। उस पवित्र माटी को माथे पर चढ़ाने का सौभाग्य मिला। भगवान बिरसा मुंडा पार्क देखने का अवसर मिला। दो साल पहले यह म्यूजियम देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला था। मैं सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देता हूं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में कई जगहों पर झारखंड का स्थापना दिवस भी मना रहे हैं। देश को विशेषकर झारखंड को 50 हजार करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं का उपहार मिला है। रेल परियोजना शुरू हुई है। झारखंड भी देश के इलेक्ट्रिक फाइड रेल रूट वाला राज्य राज्य बना गया है। झारखंड का कोना-कोना महान विभूतियों से जुड़ा है। तिलका मांझी, चांद भैरव, फूलो झानों, अलबर्ट एक्का जैसे अनेक वीरों ने इस धरती का गौरव बढ़ाया है। देश का कोई कोना नहीं था जहां आदिवासी वीरों ने मोर्चा नहीं लिया। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मणिपुर, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश सहित कई जगहों पर ऐसे वीरों का देश ऋणी है।

    मोदी ने कहा कि आजादी के बाद ऐसे वीरों के साथ न्याय नहीं हुआ है। हमने अमृत भारत के दौरान इन्हें याद किया। कुछ ही साल पहले खूंटी में सोलर पॉवर से चलने वाले जिला न्यायालय का उद्घाटन किया था। विकसित भारत संकल्प यात्रा मजबूत माध्यम बनेगी। मुझे दो दशक से ज्यादा सरकार के मुखिया के तौर पर काम करते हुए हो गया है। हमारी सरकार ने जितना दस साल में किया उससे ज्यादा ऊर्जा के साथ अपनी पूरी ताकत लगानी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हम चार स्तंभों को मजबूत करेंगे। ये चार स्तंभ भारत की नारी शक्ति, भारत के किसान भाई-बहन और किसानी के कारोबार से जुड़े लोग, पशुपालक, मछली पालक आदि, भारत की युवाशक्ति और भारत का मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीब हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में इन्हें मजबूत करने के प्रयास किए। पिछले कुछ वर्षों में 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। मोदी ने कहा कि साल 2014 से हमारा सेवाकाल शुरू हुआ है। हम सेवा करने के लिए आये हैं। हमारे आने से पहले भारत की बहुत बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। भारत के लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका जीवन बदल भी पायेगा।

    मोदी ने कहा कि हमने उपेक्षित लोगों को मजबूत किया। हमारी सरकार उनका संबल बनी। उनकी साथी बनी। सोच बदली तो परिणाम भी बदल गए। जल जीवन मिशन की वजह से हर घर में नल पहुंच रहा है। देश में अब यह 70 प्रतिशत तक पहुंच रहा है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वो लोग कौन थे, जिन्हें मलाई मिलती थी। जिनकी सरकार में पहुंच होती थी वह सुविधाएं आसानी से जुटाते थे, जो लोग समाज में पीछे रहे मूल सुविधाओं से वंचित था। उन्हें हमारी सरकार ने प्राथमिकता दी।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने बड़े वर्ग और सुविधा चाहने वाले लोगों की रोटी नहीं खाई। मैंने कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति का नमक खाया है। मैं उनका कर्ज चुकाने आया हूं। कई गांव में बिजली नहीं थी। क्योंकि, उन्हें अंधेरे में छोड़ दिया गया था। वहां बिजली पहुंचाना कठिन था। मैं मानता हूं कि मैंने वादा किया था कि एक हजार दिन में 18 हजार गांव में बिजली पहुंचाना है। आपके सेवक ने यह कर दिखाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपसी भेदभाव खत्म कर दिए जाएं। सभी समान हों। कई गरीब ऐसे हैं, जिन्हें योजना की जानकारी ही नहीं है। कब तक हम उन्हें उनके हाल पर छोड़े रखेंगे। यही कारण है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हो रही है। इससे गरीबों को उनका हम मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोहतास में पूर्व सैनिक की हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला, एक भर्ती
    Next Article डोडा बस हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को मिलेगा दो-दो लाख का मुआवजा
    azad sipahi

      Related Posts

      ढुल्लू महतो और जयराम महतो में फिर बढ़ी तकरार, विनोद बिहारी महतो की विचारधारा पर छिड़ी बहस

      October 9, 2026

      झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 10 अक्टूबर को मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 तक चलेगा विशेष अभियान

      October 9, 2026

      राहुल-पूजा दोहरे हत्याकांड में पिता-भाई समेत छह दोषियों को उम्रकैद

      October 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ढुल्लू महतो और जयराम महतो में फिर बढ़ी तकरार, विनोद बिहारी महतो की विचारधारा पर छिड़ी बहस
      • झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 10 अक्टूबर को मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 तक चलेगा विशेष अभियान
      • राहुल-पूजा दोहरे हत्याकांड में पिता-भाई समेत छह दोषियों को उम्रकैद
      • दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षण संस्थानों के पास बढ़ेगी गश्त, कैब ड्राइवरों का होगा सख्त वेरिफिकेशन
      • 200 साल का रहस्य सुलझा: रोहतासगढ़ किले के संस्कृत शिलालेख ने खोला 1607 का राज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version