Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»श्रीबाबू की कीर्ति को आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : गिरिराज सिंह
    राज्य

    श्रीबाबू की कीर्ति को आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : गिरिराज सिंह

    adminBy adminMay 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विरासत और भविष्य सारगर्भित हो रहा है मोदी सरकार में : राकेश सिन्हा

    बेगूसराय।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार श्री बाबू की कीर्ति को आगे बढ़ा रही है।

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी मंत्रालय देश का समग्र विकास कर रही है। आधारभूत संरचना मजबूत किए जा रहे हैं। रेलवे मंत्रालय यात्री सुविधाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। नई ट्रेनों का परिचालन, स्टेशनों का उद्धार हो रहा है। प्रत्येक दिन दस किलोमीटर की गति से रेलवे लाइन बन रहे हैं। रेल कार्बन न्यूट्रल हो गया है।

    उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के सोच और संकल्प को आगे ले जा रहे हैं। श्री बाबू की कीर्ति को आगे बढ़ा रहे हैं, उनकी धरती को संवार रहे हैं। जो किसी ने सोचा नहीं था, वह काम हो रहा है। एक सौ से अधिक योजना या तो शुरू हो गई है या शुरू होने के स्टेज में है। श्रीबाबू द्वारा गंगा नदी पर बनाए गए राजेन्द्र पुल की हालत बदतर हो गई थी। उस पुल का मरम्मत हो रहा है एवं दोनों और नए पुल भी बन रहे हैं।

    बरौनी थर्मल का अधिग्रहण कर एनटीपीसी दो यूनिट का निर्माण करवा चुकी है। बंद खाद कारखाना को नरेन्द्र मोदी ने नौ हजार करोड़ से अधिक देकर खाद का उत्पादन शुरू करवा दिया। अब फैक्ट्री के काउंटर से किसान खाद खरीद सकेंगे। बरौनी रिफाइनरी को 25 हजार करोड़ से अधिक देकर अपग्रेड किया जा रहा है। मुंगेर और बेगूसराय के बीच रेल-सह-सड़क पुल पर यातायात शुरू करवाया गया। शाम्हो-मटिहानी के बीच गंगा नदी पर पुल बनने की प्रक्रिया चल रही है। नरेन्द्र मोदी ने देश में उतना इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करवाया, जितना आज से पहले किसी सरकार ने नहीं किया था।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि 1950-60 के दशक में बरौनी पूरे देश में औद्योगिक नगर के रूप में चर्चित था। बाद में विभिन्न कारणों से इसका पतन हुआ। 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद इसका उत्थान हो रहा है। यह विरासत और भविष्य को सारगर्भित करता है। 140 वर्षों में बरौनी रेलवे स्टेशन का समग्र विकास नहीं हुआ। मोदी सरकार विकास कर रही है तथा यह गति और तेज होगी।

    बरौनी से दिल्ली के लिए सीधी रेल शुरू हो। छात्रों और दैनिक रोजगार करने वालों के हिसाब से ट्रेन की समय सारणी बने। देश में 1275 अमृत स्टेशन बन रहे हैं तो बेगूसराय में भी पांच स्टेशन अमृत भारत के तहत बन रहा है। नरेन्द्र मोदी की सरकार औपनिवेशिक बातों को खत्म कर रही है। बरौनी फ्लैग का नाम बदलने पर सहमति बनी है, रेलवे अधिकारी कार्रवाई करें। हर काम प्रधानमंत्री और रेल मंत्री नहीं कर सकते हैं। गढ़हरा में रेलवे की दो हजार एकड़ जमीन है। इसके लिए योजना बनाएं, हम सब मिलकर मंत्रालय से इसकी स्वीकृति दिलाएंगे। रेलवे यहां के जन अपेक्षा के अनुकूल कार्य करे।

    डीआरएम नीलमणि ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए 2020 में न्यू बरौनी जंक्शन अस्तित्व में आया। यहां 13 जोड़ी ट्रेनें रुकती थी, अब दो जोड़ी और ट्रेन राज्यरानी एक्सप्रेस एवं कोशी एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है। इससे सीमांचल और कोसी पटना ही नहीं झारखंड से भी डायरेक्ट जुड़ गया। रेल मंत्रालय यहां के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील है तथा आधारभूत संरचना एवं यात्रियों की दिशा में लगातार हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम प्रसन्न कात्यायन ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण लेकर दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
    Next Article गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से छह दिनों तक पूछताछ करेगी एटीएस
    admin

      Related Posts

      पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

      October 16, 2026

      शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’

      October 13, 2026

      ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, पलामू से तीन बार रह चुके हैं सांसद

      October 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      • बारिश से बेपटरी हुई दुर्गा पूजा की रौनक, पंडालों की चमक फीकी पड़ी और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
      • नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी
      • नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 333 करोड़ के राहत कार्यक्रम मंजूर, 487 करोड़ के प्रस्ताव विचाराधीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version