रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा गांधी 22 मई को रांची आयेंगी। लोकसभा चुनाव- 2024 में चौथे चरण और झारखंड के पहले चरण में राहुल गांधी की चुनावी सभा हुई थी। दूसरे चरण में मतदान वाले क्षेत्र चतरा, हजारीबाग के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी सभा की थी। अब तीसरे चरण के लिए झारखंड कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट के लिए प्रियंका गांधी ने झारखंड में रोड शो और चुनावी सभाएं कराने की योजना बनायी है। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए मुख्यालय से आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि 22 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र में रोड शो और चुनावी सभा करेंगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

