Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिन्दू और नफरत फैलाने वाले हिन्दुत्ववादियों के बीच संघर्ष : राहुल गांधी
    Breaking News

    हिन्दू और नफरत फैलाने वाले हिन्दुत्ववादियों के बीच संघर्ष : राहुल गांधी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेठी में राहुल व प्रियंका ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा

    अमेठी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ नारे के साथ अमेठी में पदयात्रा निकाली। जगदीशपुर से हारीमऊ तक निकाली गयी इस यात्रा में बड़ी संख्या में अमेठी की जनता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी के लोगों ने उन्हें राजनीति सिखाई है जिसे वे कभी भूल नहीं सकते। अमेठी के साथ पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई समझे। आज सच्चाई और प्यार के रास्ते पर चलने वाले हिंदू और नफरत और हिंसा के पैरोकार हिंदुत्ववादियों के बीच संघर्ष है। देश हिंदू महात्मा गांधी के साथ चलेगा न कि हिंदुत्वादी नाथूराम गोडसे के साथ।

    राहुल गांधी ने कहा कि बस एक बात कहना चाहता हूं कि झूठ और सच में आप फर्क पकड़िये। झूठ कौन बोल रहा है, सच कौन बोल रहा है, इस बात को पहचानिए और सच्चाई के साथ खड़े होइए। वहीं प्रियंका गांधी ने सूबे की बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। जगदीशपुर से हारीमऊ के बीच जनता ने बड़े उत्साह के साथ पदयात्रा का स्वागत किया। हारीमऊ में हुई जनसभा में प्रियंका गांधी ने बचपन से अमेठी आने की याद करते हुए कहा कि यह राजनीतिक नहीं जज्बात का रिश्ता है जो कभी खत्म नहीं होगा। 2019 में राहुल गांधी की चुनावी हार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आपसे कोई शिकायत नहीं है। कभी-कभी परिस्थितियां बनती हैं कि चाहे जितना कोई समझाए, सच्चाई छिप जाती है। ऐसी परिस्थितियां बनी। इससे आप भी सीखे, हमने भी सीखा। आपने संदेश दिया जिसे हमने स्वीकार किया। आज अगर हम यहां खड़े हैं तो इसलिए कि कोई भी परिस्थिति आये आपके और हमारे बीच का रिश्ता कभी टूट नहीं पाएगा।

    राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने स्वयं कहा कि मैंने ये जो कृषि कानून लागू किये हैं किसानों के हित में हैं, देश का किसान खड़ा हो गया। उसने कहा कि ये कानून अंबानी और अ़डानी के लिए हैं। साल भर किसानों को मोदी जी कहते रहे कि ये खालिस्तानी हैं…किसानों के बारे में झूठ बोलने वाला पीएम हिंदू या हिंदुस्तानी?

    राहुल गांधी ने कहा कि अब यूपी का चुनाव है तो मोदी कह रहे हैं कि कृषि कानून लाने के लिए माफी मांगता हूं..ये भी झूठ। ये गलती नहीं, उन्होंने देश के सबसे बड़े पूंजीपतियों के लिए काम किया था, किसानों की कमाई छीनकर। ये गलती नहीं थी, जानबूझकर किया था। सभा को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्र मोना सहित कई कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। सभा का संचालन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमें मौका दीजिए, हम ज्यादा काम करेंगे : प्रियंका गांधी
    Next Article ठाणे में एक स्कूल के 18 छात्र कोरोना संक्रमित
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त

      November 10, 2026

      अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार

      November 9, 2026

      इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह

      November 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त
      • झारखंड के नौ जिलों में 11 नवंबर को बारिश के आसार
      • छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई एनडीआरएफ, धुर्वा के आसपास किया फ्लैग मार्च
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version