नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने आज पेशी है. इस मामले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन करने की योजना थी. कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय से ईडी आफिस तक रैली निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसरों के मुताबिक उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली है.
राहुल गांधी से ईडी आफिस में अफसर पूछताछ कर रहे हैं। राहुल के साथ पैदल मार्च करके कांग्रेस मुख्यालय से निकले कांग्रेस नेताओं को एक किमी पहले रोक लिया गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने धरना दे रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी इन नेताओं से मिलने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंची हैं।
ईडी आफिस जाते वक्त दिल्ली पुलिस ने मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, पीएल पूनिया, गौरव गोगोई, मीनाक्षी नटराजन सहित कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। सेन्ट्रल दिल्ली से बस में बैठाकर इन नेताओं को दूर ले जाया गया। इधर, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तुगलक रोड थाने को पत्र देकर पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



