रांची। मई के आखिरी दिनों में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संबध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से सूचना जारी की गयी है, जिसमें बताया गया है कि आद्रा मंडल में निमार्ण कार्य के कारण आने वाले समय में ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों कक मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसमें राज्य से चलने वाली ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस की यात्रा 22, 24 और 26 मई को परिवतिर्त मार्ग से होगी। इस दौरान ट्रेन चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर चलेगी।
ट्रेन संख्या 08174 और 08652 टाटानगर आसनसोल बराभूम मेमू स्पेशल ट्रेन की यात्रा 20, 25 और 26 मई को आद्रा तक ही चलेगी। ट्रेन संख्या 08680 और 08679 आद्रा मिदनापुर आद्रा मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन 21, 24 और 26 मई को रद्द किया गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

