रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो छत्तीसगढ़ में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। हालांकि उन्होंने साथ में यह भी कहा कि कर्नाटक की परिस्थितियों के लिहाज से वहां के कार्यकर्ताओं ने मांग की थी। लेकिन हर राज्य की परिस्थिति अलग होती है, वह कर्नाटक की बात है, वहां लागू होगा। छत्तीसगढ़ में भी प्रतिबंध लगेगा ,यह जरूरी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है। इस बीच कांग्रेस ने अपनी चुनावी वादों के दस्तावेज “संकल्प पत्र’ नफरत फैलाने वाले संगठनों पर बैन लगाने का भी वादा किया है। इसमें भाजपा समर्थित “बजरंग दल” का नाम है। कांग्रेस के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने के बाद छत्तीसगढ़ में भी सियासत गरमा गई है।



