Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंजाब के मोस्ट वांटेड अमृतपाल के करीब पहुंची राजस्थान पुलिस, जल्द होगा गिरफ्त में
    Breaking News

    पंजाब के मोस्ट वांटेड अमृतपाल के करीब पहुंची राजस्थान पुलिस, जल्द होगा गिरफ्त में

    azad sipahiBy azad sipahiApril 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पंजाब से सटे राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में छिपे होने का मिला इनपुट
    – जांच एजेंसियों को बॉर्डर इलाकों से होकर पाकिस्तान भागने की आशंका

    जयपुर। पंजाब पुलिस के मोस्ट वांटेड और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के राजस्थान में होने के इनपुट मिलने के बाद राज्य की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा का दावा है कि हम सफलता के करीब हैं। बस अभी इतनी ही जानकारी दी जा सकती है। बाकी अमृतपाल की तलाश जारी है।

    देश की सुरक्षा एजेंसियां, पंजाब पुलिस और अन्य राज्यों की पुलिस भी लगातार उसकी खोज में हैं। सेंट्रल एजेंसियों ने उसके राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में छिपे होने की आशंका जताई है। हालांकि, आज सवेरे तक किसी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की थी, लेकिन दोपहर बाद राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पंजाब के मोस्ट वांटेड अमृतपाल के करीब तक राजस्थान पुलिस पहुंच चुकी है, लेकिन उसकी तलाश जारी है। बस अभी इतनी ही जानकारी दी जा सकती है।

    डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि अमृतपाल सिंह के पंजाब से राजस्थान में भागने का सेंट्रल एजेंसियों से इनपुट मिला है। इसी को लेकर प्रदेश के पांच जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अनुमान है कि वह इन बॉर्डर इलाकों से होते हुए पाकिस्तान भाग सकता है। राजस्थान पुलिस के साथ अन्य एजेंसियां भी अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं। जब तक सर्च पूरा नहीं हो जाता, ऑपरेशन को गोपनीय रखा जाएगा।

    पंजाब पुलिस के साथ मिलकर राजस्थान पुलिस श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर से सटे बॉर्डर इलाकों में सर्च कर रही है। इसके अलावा राजस्थान पुलिस के साथ सेन्ट्रल एजेंसियां भी अमृतपाल के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से एक सीनियर आईपीएस अधिकारी को भी इन जिलों में ऑपरेशन की मॉनिटरिंग के लिए भेजा गया है।

    जल्द ही गिरफ्तार हो सकता है अमृतपाल
    वारिस पंजाब का प्रमुख अमृतपाल सिंह करीब 27 दिनों से फरार है। पंजाब पुलिस के लिए अमृतपाल एक चुनौती बनता जा रहा है। अब अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आम जनता से सहयोग मांगा है। पंजाब के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के इलाके और राजस्थान के कई जिलों में अमृतपाल की तलाश के पोस्टर पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह के बारे में सूचना देने वाले को उचित इनाम देने के साथ ही उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

    गंगानगर जिले एक गांव में अमृतपाल के होने की सूचना मिली थी
    दरअसल, बुधवार देर रात पंजाब से सटे राजस्थान के गंगानगर जिले के नजदीक संगरिया इलाके में एक गांव में अमृतपाल के होने की सूचना मिली थी। देर रात अचानक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान पुलिस की एक दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियां संगरिया के संतपुरा की ढाणियों के आसपास देखी गई। पुलिस ने इस बारे में स्थानीय ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि छिन्दा सिंह नामक व्यक्ति के बेटे हरदीप सिंह की फोटो अमृतपाल सिंह के साथ वायरल हुई है।

    छानबीन में पता चला कि हरदीप संतपुरा के पास ढाणी में रहता है। इससे कुछ समय पहले ही अमृतपाल के पोस्टर भी यहां लगाए गए थे। हनुमानगढ़ एसपी सुधीर चौधरी, एएसपी जस्साराम बोस सहित पुलिस के अन्य अधिकारी संगरिया थाना में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस चौकी ढाबा व मालारामपुरा में पुलिस की टीमें नाकाबंदी कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाफिया अतीक का बेटा असद और साथी गुलाम को एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर
    Next Article बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा

      November 22, 2026

      CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग

      November 22, 2026

      प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version