रांची। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में 31 दिसम्बर तक एक करोड़ की खरीदारी हो चुकी है। राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ राखाल चंद्र बेसरा ने सोमवार को पत्रकारों से बताया कि 31 दिसंबर 2022 तक लगभग एक करोड़ की खरीदारी हो चुकी है। लोग महोत्सव में खादी और सरस के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि बुनकरों ,हस्तशिल्पकार औऱ कारीगरों की मेहनत को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में अपना योगदान दे ,ताकी उन्हें अर्थिक रूप से सबल और सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर 2022 से शुरू हुआ ये महोत्सव आठ जनवरी 2023 तक चलेगा, जहां अलग अलग राज्यों से आयें खादी और सरस के उत्पाद मिलेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

