Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामगढ़ उपचुनाव: सीएम ने बजरंग महतो के पक्ष में किया प्रचार
    Top Story

    रामगढ़ उपचुनाव: सीएम ने बजरंग महतो के पक्ष में किया प्रचार

    महागठबंधन की होगी जीत, दो सौ प्रतिशत गारंटी : हेमंत
    adminBy adminFebruary 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अंजनी कुमार। गोला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि ये उपचुनाव कराने के लिए पिछले छह महीने से तैयारी की जा रही थी। चुनाव जीतने के लिए विपक्ष के लोग गांव-गांव में पैसे बांट रहे हैं। लोगों के बीच हड़िया, दारू, मुर्गा, मीट व खस्सी बांटने का काम किया जा रहा हैं। ये लोग व्यापारी वर्ग से आते हैं। उन्हें आदिवासी, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की समस्याओं से कोई लेनादेना नहीं है। जिस तरह से यहां के आदिवासी-मूलवासी ने डबल इंजन की सरकार को भगाने का काम किया था, उसी प्रकार इस उपचुनाव में भी इन्हें खदेड़ने का काम करेगी। महागठबंधन के प्रत्याशी की 200 फीसदी जीत होगी। यह गारंटी मैं देता हूं। मुख्यमंत्री रविवार को गोला हाइ स्कूल मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग कुमार महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

    ममता को षड्यंत्र कर भेजा जेल:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां का उपचुनाव एक योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। षड्यंत्र करके यहां की तत्कालीन विधायक ममता देवी को जेल भेजा गया है। विपक्ष ने दुधमुंहे बच्चे को मां से अलग करने का काम किया है। राजनीतिक लड़ाई में यह लोग गंदी राजनीति पर उतर आये हैं। इन बेईमानों को झारखंड के लोगों का ताकत दिखाना है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आजसू पार्टी के लोग मंत्री बने थे। उस समय से लेकर आज तक ग्यारह उप चुनाव हुए हैं, जिसमें दस उपचुनाव हम लोगों ने जीत दर्ज की है। एक में हार हुई है। मेरा पूरा दावा है कि इस उपचुनाव में महागठबंधन की जीत होगी ।

    खाने और दिकाने के दांत अलग-अलग:
    विपक्ष पर निशाना साधते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि इन्हीं लोगों ने ओबीसी आरक्षण को 27 से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया था। इन लोगों के खाने का दांत कुछ और है, दिखाने का दांत कुछ और। उन्होंने कहा कि इस राज्य का विकास 20 सालों में क्यों नहीं हुआ, इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए। अलग राज तो दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने दे दिया। इस राज्य के निर्माण के लिए बिनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो सहित कई लोग शहीद हो गये, लेकिन राज्य बनने के बाद सत्ता उन लोगों को मिल गया, जो लोग राज्य बनने के विरोधी थे। आजसू पार्टी के लोग इनके गोद में जाकर बैठ गये हैं। यह लोग एक-दो विधायक बनाकर सत्ता को ब्लैकमेल करने का काम करते रहे। यहां आजसू के लोग ठेका, पट्टा का काम करते हैं। हम लोग ऐसा काम नहीं करते हैं। हम लोग दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों को मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि आजसू के लोग चूल्हा प्रमुख बना रहे हैं। यह बोका बनाने का काम है।

    मुख्यमंत्री ने गिनायी सरकार की उपलब्धि:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना के समय में हम लोगों ने मजदूरों को हवाई जहाज से वापस मंगवाया। किसी भी मजदूर को सरकार ने भूखा नहीं मरने दिया। हमारे साथ भाजपा के लोग सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। हमारी सरकार को गिराने की साजिश चल रही है, लेकिन हमारे साथ राज्य की जनता का आशीर्वाद है। भाजपा यहां के लोगों पर विश्वास नही करती है। जिसका उदाहरण है कि छत्तीसगढ़ के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में सभी विधवा महिलाओं को पेंशन नहीं मिलता था। बेड़-बुजुर्ग पेंशन के लिए इधर-उधर भटकते रहते थे। हमारी सरकार ने उन सभी को पेंशन दिया। पहले अधकिारी, बीडीओ-सीओ गांव नहीं जाते थे। हमारी सरकार ने व्यवस्था बदली। अब अधिकारी पंचायत-पंचायत जाकर शिविर लगा रहे हैं। आपकी समस्याओं को सुनते हैं। सभा को के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मंत्री आलमगीर आलम,दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र महतो, पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता,कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ,मंडर विधायक नेहा शिल्पी तिर्की से संबोधित किया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनीष सिसोदिया ने पूछताछ के लिए सीबीआई से मोहलत मांगी
    Next Article राज्य में असीम खेल प्रतिभाएं निहित: राधाकृष्णन
    admin

      Related Posts

      रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे

      September 2, 2026

      जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद

      September 2, 2026

      झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा

      September 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      • मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?
      • झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा
      • JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version