Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»RANCHI: बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना लक्ष्य: हेमंत सोरेन
    Jharkhand Top News

    RANCHI: बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना लक्ष्य: हेमंत सोरेन

    adminBy adminApril 5, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
    -नवनियुक्त 173 चिकित्सा पदाधिकारी तथा 297 आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र।
    -रिम्स में नवनिर्मित एकेडमिक भवन का हुआ उद्घाटन
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के कंधों पर राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। आज से आप सभी लोग सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करते हुए राज्य में स्वास्थ्य सेवा को और मजबूती प्रदान करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र की जनता हो या शहरी क्षेत्र की जनता उनके स्वास्थ्य की रक्षा का जिम्मा अब आपके हाथों पर है। यह आप सभी जानते हैं कि राज्य के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य की क्या स्थिति है, हो सकता है कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान आपके सामने हर दिन हर वक्त कई चुनौतियां आएंगी। इन चुनौतियों का सामना आप कैसे करेंगे यह आप पर निर्भर करेगा। मुख्यमंत्री बुधवार को रिम्स आॅडिटोरियम स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह बोल रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा:
    मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, लग्न एवं पूरी इमानदारी पूर्वक करेंगे। आप की पोस्टिंग जहां भी होगी वहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इस हेतु आप सभी लोग सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

    गरीबों के स्वास्थ्य रक्षा की जिम्मेदारी आप पर:
    मुख्यमंत्री कहा कि आज से सरकार आपकी जिम्मेदारी ले रही है। आज से ही इस राज्य के गरीब-गुरबा लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की जिम्मेदारी आपको लेनी है। जिस प्रकार आज के इस तकनीकी युग में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, उसी प्रकार स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। आज चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र के साथ-साथ, रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर में नवनिर्मित अकादमी भवन का उद्घाटन एवं कार्डियोलॉजी एवं रेडियोलॉजी विभाग के चार महत्वपूर्ण मशीनों का लोकार्पण भी किया गया है। इन आधुनिक तकनीकों से लैस मशीनों के अधिष्ठापन से यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा सकेगा। वैसे तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने-अपने स्तर पर कई संस्थाएं कार्य कर रही हैं, लेकिन झारखंड की बात करें तो यहां 70 से 80 फीसदी लोग ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। इन ग्रामीण लोगों को आज भी सरकारी व्यवस्थाओं पर विश्वास है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दे सकें इस निमित्त हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना लक्ष्य:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार कल्याणकारी सोच के साथ सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को समान नजर से देखने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। आज हम रिम्स परिसर के अलग-अलग विभागों में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मशीनें लगा रहे हैं ताकि जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा दे सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे सुदूर क्षेत्र जहां के ग्रामीणों को रिम्स पहुंचने में समय लगता है अथवा वे रिम्स नहीं पहुंच पाते हैं उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अब आप सभी नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों के कंधों पर है। आने वाले समय में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में कई और महत्वपूर्ण कड़ियां जुड़ेंगी। आज तो बस शुरूआत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी हमारी सरकार ने बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया था और आज भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां दी जा रही हैं। आने वाले समय में भी बड़ी संख्या में चिकित्सकों, नर्सों सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि संकल्प के साथ कार्य करते हुए हम सभी लोग मिलकर इस राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की सोच को साकार करेंगे।

    स्वास्थ और समृद्ध झारखंड का सपना साकार होगा:
    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के समय धैर्य पूर्वक बिना डरे-सहमे ऐतिहासिक कार्य कर झारखंड में लोगों की जान बचाने का कार्य कर दिखाया है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के लिए मैं उन्हें अपनी ओर से धन्यवाद तथा आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार की ओर से 173 चिकित्सा पदाधिकारी एवं 297 आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिला है। लोग चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप मानते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड निरंतर समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है। आगे भी बेहतर कार्य करते हुए हमारी सरकार स्वस्थ झारखंड और समृद्ध झारखंड के सपने को साकार करेगी।

    एनीमिया किट का हुआ लोकार्पण:
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य अतिथिगणों ने राज्य से एनीमिया मिटाने के संकल्प के साथ एनीमिया किट का लोकार्पण किया। मौके पर नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में नवनिर्मित एकेडमिक भवन समेत अन्य सुविधाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विधायक समरी लाल, विकास आयुक्त-सह- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना डाडेल, सचिव विनय कुमार चौबे, रिम्स निदेशक कामेश्वर प्रसाद, निदेशक आयुष फजलुस शमी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

    hemant soren Jharkhand Ranchi RIMS rmch
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीआई टैग मिलने के मामले में वित्त वर्ष 2022-23 में शीर्ष पर रहा केरल
    Next Article स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत 7 साल में 40,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का आवंटन
    admin

      Related Posts

      हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल

      October 19, 2026

      पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा

      October 19, 2026

      रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग

      October 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल
      • पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा
      • रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग
      • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
      • पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, जामताड़ा के भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, 5 घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version