Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रिम्स में चल रही बहाली पर रोक, जांच के आदेश
    Top Story

    रिम्स में चल रही बहाली पर रोक, जांच के आदेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधायक बंधु तिर्की के नेतृत्व में ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान रिम्स में नर्स, ओटी असिस्टेंट और वार्ड अटेंडेंट समेत अन्य पदों पर बहाली में आरक्षण प्रक्रिया और नियुक्ति नियमावली का पालन नहीं करने की शिकायत की। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित रिम्स में नर्स, लैब टेक्नीशियन, ओटी असिस्टेंट, वार्ड अटेंडेंट और अन्य पदों पर चल रही बहाली की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश रिम्स के निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह को दिया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पूरे मामले के तथ्यों की जांच करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की समीक्षा के लिए 10 फरवरी को उच्चस्तरीय बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव और रिम्स के निदेशक मौजूद रहेंगे। इस बैठक में रिम्स की बहाली प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।
    एसटी को नहीं मिला आरक्षण का लाभ
    ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि रिम्स में होने वाली नियुक्तियों में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों को कम करके प्रकाशित किया जा रहा है। शिकायत की गयी कि ग्रेड-ए नर्स के 362 पदों के लिए निकाले गये विज्ञापन में अनुसूचित जनजाति के लिए पद आरक्षित नहीं किया गया और वार्ड अटेंडेंट के 119 पदों में सिर्फ 16 पद ही अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। यह भी शिकायत की गयी कि ओटी असिस्टेंट के लिए अनुसूचित जनजाति के 10 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन अनुभव को आधार बनाकर एक ही अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
    एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से इन सभी नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने और दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए आये ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में डॉ निशित एक्का, डॉ लियो, डॉ हिरेंद्र बिरवा और डॉ पंकज बोदरा शामिल थे।

    order for investigation Restriction on ongoing restoration in RIMS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगला का मोह नहीं छोड़ पा रहे पूर्व ‘माननीय’
    Next Article लोहरदगा से कर्फ्यू हटा, निषेधाज्ञा लागू
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सोन नदी उफान पर, पलामू में हाई अलर्ट; तटवर्ती इलाकों में माइकिंग, दो लाख क्यूसेक पानी पहुंचने से बढ़ा खतरा

      September 1, 2026

      पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप

      August 31, 2026

      विधायक-थाना प्रभारी विवाद में बढ़ा तनाव, अल्टीमेटम खत्म; आंदोलन की तैयारी में पुलिस एसोसिएशन

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोन नदी उफान पर, पलामू में हाई अलर्ट; तटवर्ती इलाकों में माइकिंग, दो लाख क्यूसेक पानी पहुंचने से बढ़ा खतरा
      • पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
      • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version