Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»रूस का यूक्रेन पर हमला: एक साल में तीन लाख से अधिक मौतें, लाखों लापता, दर्जनों तबाह शहर
    विदेश

    रूस का यूक्रेन पर हमला: एक साल में तीन लाख से अधिक मौतें, लाखों लापता, दर्जनों तबाह शहर

    adminBy adminFebruary 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले का एक साल पूरा हो गया है। इस एक साल में तीन लाख से अधिक मौतें हुई और यूक्रेन के दर्जनों शहर तबाह हो गए हैं। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग लापता और विस्थापन का दर्द झेलने को विवश हैं। युद्ध अभी भी जारी है और दोनों ओर से तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

    24 फरवरी 2022 की सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों पर रूसी सेना ने आक्रमण कर दिया था। हमला होते ही पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। यूक्रेन को नाटो देशों का साथ मिला और अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने युद्ध से बाहर रहते हुए यूक्रेन को मदद पहुंचानी शुरू कर दी। रूस को अलग-थलग करने की तमाम अंतरराष्ट्रीय कोशिशों के बीच युद्ध एक साल लंबा खिंच चुका है। इस दौरान तीन लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। दावा है कि इनमें सवा लाख के आसपास यूक्रेन के जवान हैं तो दो लाख के आसपास रूसी सैनिक मारे गए या लापता हैं।

    युद्ध की चपेट में आकर सात हजार से ज्यादा यूक्रेन के वे अलगाववादी नेता भी मारे गए हैं, जो रूस का साथ दे रहे थे। दोनों तरफ के दो लाख से ज्यादा जवान व नागरिक लापता हैं। वहीं, लाखों लोग लापता होने के साथ विस्थापन का दर्द सहने को विवश हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद इन लोगों ने आसपास के देशों में शरण ली है। युद्ध ने 44 विदेशी नागरिकों की जान भी ली है, जिनमें एक भारतीय छात्र शामिल है। युद्ध में मारे गए विदेशियों में सर्वाधिक 12 नागरिक ग्रीस और आठ नागरिक अजरबैजान के हैं।

    युद्ध के कारण यूक्रेन के दर्जनों शहर तबाह हो चुके हैं। इमारतें खंडहर में बदल गई हैं। रूस अब तक यूक्रेन के मैरियूपोल, दोनेत्स्क, खेरसॉन, लुहांस्क पर पूरी तरह से कब्जा कर चुका है। रूस ने माइकोलाइव और खारकीव पर भी कब्जा कर लिया था लेकिन बाद में यूक्रेनी सेना ने रूस को जोरदार टक्कर देते हुए इन दोनों राज्यों पर वापस कब्जा जमा लिया। अभी भी कई राज्यों में रूस और यूक्रेन के बीच आक्रामक युद्ध जारी है। नए शहरों पर कब्जा करने के साथ-साथ रूसी सैनिक अपने इलाकों की रक्षा में जुटी यूक्रेनी सेनाओं पर तोप से गोले बरसा रहे हैं। उन पर रॉकेटों से भी हमला हो रहा है। रूस इस वक्त दो तरफ से उत्तर में आइजम और पश्चिम में सेवेरदोनेत्स्क से हमला कर रहा है।

    रूसी हमले के विरोध में अमेरिका समेत दुनिया के कई देश यूक्रेन के साथ आ गए। अभी दुनिया के 80 से ज्यादा देशों से यूक्रेन को अलग-अलग तरह से मदद मिल रही है। इनमें 31 देश ऐसे हैं, जो यूक्रेन को घातक हथियार और मिसाइलें दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को ही यूक्रेन पहुंचे थे। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके अलावा ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई अन्य देशों के राष्ट्रपति और राष्ट्राध्यक्ष भी यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं।

    इस युद्ध में अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने गुरुवार को यूक्रेन के लिए इस समूह की ओर से आर्थिक सहायता बढ़ाकर 39 अरब डॉलर कर दी है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मार्च तक इस देश को नया वित्तीय पैकेज देने का आह्वान भी किया ताकि उसे रूस के हमले के प्रभाव से निपटने में मदद मिल सके। जी-7 में फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, कनाडा, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, कहा- नरेन्द्र भाई ने आदिवासी की बेटी को बनाया राष्ट्रपति
    Next Article संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन पर प्रस्ताव, मतदान प्रक्रिया से भारत समेत 32 देश रहे दूर
    admin

      Related Posts

      पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार

      November 16, 2026

      इजराइल की संसद में बड़ा उलटफेर, अरब नेता अहमद तिबी बने ‘नेसेट’ के डिप्टी स्पीकर, नेतन्याहू के लिए बड़ा झटका

      November 16, 2026

      भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की

      November 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version