Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरायकेला: cm ने 16 योजनाओं का किया शिलान्यास
    Breaking News

    सरायकेला: cm ने 16 योजनाओं का किया शिलान्यास

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 13, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला। 2011 में जब मैं सरायकेला स्थित दुगनी गया था, तब सड़क किनारे खड़े किसानों ने सिंचाई के लिए बराज परियोजना की मांग की थी। मैंने उस वक्त कहा था- आपकी इस मांग की मैं आवाज बनूंगा। तभी से इसके लिए प्रयासरत था। गम्हरिया प्रखंड के डोडा, सिमबेड़ा, चामरा, रंगरशाही, उज्जैनपुर व अन्य गांव के किसानों के समक्ष दुगनी बराज परियोजना का शिलान्यास कर रहा हूं। मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को सरायकेला में दुगनी बराज परियोजना के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।

    2021 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण होगा
    उन्होंने कहा- बस एक बार इस क्षेत्र में भिंडी की लहलहाती फसल और किसानों के चेहरे पर फैली मुस्कान देखना चाहता हूं। 95.43 करोड़ रुपए की लागत से 2021 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण होगा। इसके बाद न सिर्फ आपकी फसलें लहलहाएंगी बल्कि आप आर्थिक स्मृद्धि की ओर अग्रसर भी होंगे। रघुवर दास ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने पर 413 हेक्टेयर खरीफ व 256 हेक्टेयर रबी फसल की भूमि सिंचित होगी।

    सिर्फ सिंचाई का पानी ही नहीं शुद्ध पेयजल भी मिलेगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना के माध्यम से ना सिर्फ किसानों के खेतों की सिचाई चाहती है बल्कि घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति करना भी है। सरकार का प्रयास है किसी की भूमि इस योजना में नहीं ली जाए। रघुवर दास ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर कार्य आरंभ करवा दें। साथ ही कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। जिसकी जानकारी उन्हें समय समय पर मिलनी चाहिए।

    जल प्रबंधन जरूरी, सरकार इसपर कार्य कर रही है
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 60% जनता गांव में निवास करती है, जो कृषि पर अधिक निर्भर है। ऐसे में जल का प्रबंधन सिंचाई और पेयजल के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार जल प्रबंधन के लिए क्रियाशील है। यही वजह रही कि सरकार गठन के बाद सिंचाई के लिए माध्यम और लघु योजनाओं पर हमने ध्यान दिया। माध्यम सिंचाई योजना के तहत 5 नई योजना कोडरमा, डहरवाली, बुढई व अन्य योजना 1 हजार 58 करोड की लागत से प्रारम्भ कराया।

    न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुणा इजाफा
    उन्होंने कहा- लघु सिंचाई योजना के तहत 931 करोड़ रुपए की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। 50 अपूर्ण योजना है जहां सिंचाई हो सकती है, इसका कार्य 1 हजार 565 करोड़ की लागत का कराया जा रहा है। 26 नई योजना पर कार्य हो रहा है। जल संकट झेल रहे पलामू में सोन और कनहर नदी से जलापूर्ति के लिए 1 हजार 64 करोड़ की लागत से कार्य का शुभारंभ जल्द होगा। केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है, इस निमित कार्य ही रहें हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुणा इजाफा किया गया, जिसकी चिंता आजादी के बाद किसी ने नहीं की।

    नवंबर तक सरायकेला का एक-एक घर बिजली से आच्छादित होगा
    मुख्यमंत्री ने कहा- 2018 तक राज्य के सभी घरों तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। राज्य के दो जिला को पूर्ण रूप से बिजली से आच्छादित कर दिया गया है। नवंबर तक सरायकेला के सभी घरों तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। इस दिशा में लगातार कार्य ही रहा है। 2018 तक हर घर तक बिजली और 2019 तक चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर सरकार चल रही है।

    झारखंड दुनिया का विकसित राज्य बन कर रहेगा
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सर्वांगीण और समावेशी विकास के हम पक्षधर हैं। झारखंड इकलौता राज्य है, जहां उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा मुफ्त दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत के तहत 28 लाख लोगों को योजना का लाभ मिल पाता, लेकिन सरकार ने राज्य कोष से 400 करोड़ प्रदान कर 57 लाख लोगों को योजना से लाभान्वित किया। आप भी जागरूक बनें। क्योंकि जहां जनता जागरूक होती है, वहां विकास स्वतः आता है। राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता अगर ठान ले तो झारखंड दुनिया का विकसित राज्य बन कर रहेगा।

    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की बहाली जल्द
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 38 हजार स्कूलों में बेंच और डेस्क की व्यवस्था करा दी गई है। अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 18 हजार हाई स्कूल के शिक्षकों की बहाली नवंबर तक सुनिश्चित करने का प्रयास होगा। ताकि सभी विषय के अलग अलग शिक्षक स्कूलों में पढ़ा सकें। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान सरकार ने स्थानीय नीति तय कर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान किया, जिसमें 95 फीसदी स्थानीय युवा शामिल हैं।

    अब श्वेत क्रांति का आगाज करना है
    उन्होंने कहा- राज्य की 17 लाख महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हुई हैं। महिलाओं को 90% अनुदान पर 2 गाय उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वे स्वावलंबन की ओर अग्रसर हों सकें। मत्स्य पालन में नीली क्रांति आ चुकी है अब हमें श्वेत क्रांति का आगाज करना है, क्योंकि 400 करोड़ का दूध हम बाहर से खरीदते हैं। राज्य के युवा इस ओर ध्यान दें और पशुपालन में स्वरोजगार की संभावना तलाश करें।

    नियुक्ति पत्र दिए गए
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग में अनुकंपा के आधार पर निम्नवर्गीय लिपिक पद के लिए साथ महिला व पुरुष को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र पाने वालों में रेणु देवी, देव प्रकाश सिंह, सोनी कुमारी, कौशलेंद्र कुमार, अदिति पांडेय, अनूप चंद्रा और मनीष कुमार शामिल हैं।

    ये थे उपस्थित
    मौके पर मंत्री जल संसाधन एवं स्वच्छता विभाग चंद्र प्रकाश चौधरी, सांसद लक्ष्मण गिलुवा, विधायक खरसांवा दशरथ गगरई, विधायक ईचागढ़ साधूचरण महतो, अपर मुख्य मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग अरुण कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान विजय कुमार सिंह, डीसी एवं एसपी व अन्य उपस्थित थे।

    16 योजनाओं] शिलान्यास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIND vs WI 2nd Test: भारत 308 रन और वेस्टइंडीज 311 रन बनाये
    Next Article रांचीः जलपाईगुड़ी में एनोस एक्का की 100 करोड़ की 64 संपत्तियां सील
    azad sipahi

      Related Posts

      विचाराधीन कैदी से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, जेल IG के निर्देश पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची जांच टीम

      November 13, 2026

      जेईई मेन 2026 परीक्षा गड़बड़ी मामला: टीसीएस के तीन आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

      November 13, 2026

      रांची के इंद्रपुरी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विचाराधीन कैदी से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, जेल IG के निर्देश पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची जांच टीम
      • जेईई मेन 2026 परीक्षा गड़बड़ी मामला: टीसीएस के तीन आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
      • रांची के इंद्रपुरी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
      • एचईसी के भविष्य पर संकट गहराया, कर्मचारियों के बकाया वेतन पर भी संशय
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version