रांची। लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से सीट-बंटवारे की घोषणा में देरी के बीच श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बुधवार को चतरा लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। सत्यानंद भोक्ता ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि यह इंडिया गठबंधन का निर्णय है कि राजद चतरा से चुनाव लड़ेगा और पार्टी ने मुझे मैदान में उतारने का फैसला किया है। उन्होंने चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स प्रदर्शित करके चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि राजद ने इंडिया गठबंधन से अनुरोध किया था कि पार्टी को राज्य के 14 लोकसभा क्षेत्रों में से चतरा और पलामू सीट से उम्मीदवार उतारने की अनुमति दी जाये। राजद नेता ने कहा, चतरा सीट को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है। पलामू के लिए चर्चा जारी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

