Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»केजीबीवी की बढ़ेगी सुरक्षा, हाेंगे औचक निरीक्षण 
    राज्य

    केजीबीवी की बढ़ेगी सुरक्षा, हाेंगे औचक निरीक्षण 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। प्रदेश में संचालित 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) की सुरक्षा, संरक्षा और शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने त्रैमासिक निरीक्षण, औचक जांच और नियमित समीक्षा के कड़े निर्देश जारी किए हैं। पूर्व के शासनादेश में संशोधन कर यह नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण प्रदान करना है।योगी सरकार के इस कदम के तहत इन विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, डोरमेट्री में रात्रि प्रवास, सुरक्षा गार्ड की तैनाती, साइबर सुरक्षा जागरूकता, सेफ-टच और अनसेफ-टच पर प्रशिक्षण और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसे कदम अनिवार्य किए गए हैं। इसके साथ ही, बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए माता-पिता या अधिकृत अभिभावक की पहचान के बिना विद्यालय में प्रवेश पर कड़ी रोक लगाई गई है।

    ड्रॉप बॉक्स स्थापित किए जाएंगे
    विद्यालयों में शिकायत और सुझाव प्राप्त करने के लिए ड्रॉप बॉक्स स्थापित किए जाएंगे, जिससे छात्रों और अभिभावकों को अपनी समस्याएं आसानी से साझा करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी जाएगी, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इसके साथ ही, निरीक्षण और उपस्थिति को दर्ज करने के लिए “प्रेरणा” पोर्टल का उपयोग अनिवार्य किया गया है, जिससे सभी प्रक्रियाएं सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनी रहें।

    निरीक्षण दल में महिला सदस्य होना अनिवार्य: डिप्टी डायरेक्टर
    डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुकेश सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय निरीक्षण दल में एक महिला अधिकारी का शामिल होना अनिवार्य किया गया है, जो विद्यालयों के संचालन और शैक्षिक गुणवत्ता की निगरानी करेंगे। निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन, बालिकाओं की सुरक्षा, आवासीय सुविधाएं, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाएं और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता दी जाएगी। इस सख्त प्रावधान का उद्देश्य बालिकाओं के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना है, साथ ही उन्हें एक ऐसा सुरक्षित माहौल प्रदान करना है, जहां वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बन सकें।

    त्रैमासिक निरीक्षणों की हुई है व्यवस्था: संदीप सिंह
    बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का कहना है कि शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने और विद्यालयों में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए आगामी त्रैमासिक निरीक्षणों का आयोजन किया जाएगा। इस निरीक्षण में पाठ्यक्रम, मासिक परीक्षा और शैक्षिक स्तर की जांच की जाएगी, ताकि छात्रों की शिक्षा में कोई कमी न रहे। इसके साथ ही, शिक्षक की डायरियों के रखरखाव और रिमेडियल टीचिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निरीक्षण दल में एक मजिस्ट्रेट और एक महिला अधिकारी का होना अनिवार्य होगा, ताकि निरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य सरकार ने सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर लगाई रोक, जारी किए सख्त निर्देश
    Next Article महाकुम्भ से पूर्व बदल गई कोटेश्वर महादेव मंदिर की सूरत
    shivam kumar

      Related Posts

      श्रीनगर में मुंबई के नागरिक की जमीन खरीद पर सियासी बवाल, डोमिसाइल कानूनों पर उठे सवाल

      October 5, 2026

      यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

      October 3, 2026

      हिमालयी राज्यों में धान की 9,172 देसी किस्मों पर बड़ी स्टडी: वैज्ञानिकों को मिला ‘जादुई’ S5ⁿ जीन, उत्तराखंड में जैपोनिका का खजाना

      October 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा रवाना, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
      • मुख्यमंत्री सोरेन की मां के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
      • नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर
      • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रांची में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘कटे वोटरों’ को ‘भूत’ बनाकर जताया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version