Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
    बिजनेस

    शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

    adminBy adminJuly 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वैश्विक दबाव का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। शेयर बाजार ने आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सपोर्ट करने की कोशिश भी की। लेकिन बिकवाली के जबरदस्त दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में बने रहे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.84 प्रतिशत और निफ्टी 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट में आईटी सेक्टर के शेयर जबरदस्त बिकवाली का सामना कर रहे थे। बाजार के दिग्गज शेयरों में से लार्सन एंड टूब्रो, ओएनजीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईटीसी और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर 2.87 प्रतिशत से लेकर 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, हिंदुस्तान युनिलीवर और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर आज 7.40 प्रतिशत से लेकर 1.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,930 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 953 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 977 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 664.8 अंक की बड़ी कमजोरी के साथ 66,907.07 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होता नजर आया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से ये सूचकांक दोबारा लुढ़क गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 570.04 अंक की कमजोरी के साथ 67,001.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 178.70 अंक की कमजोरी के साथ 19,800.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही निफ्टी ने लिवाली के सपोर्ट से रिकवरी की कोशिश भी की। लेकर बिकवाली के भारी दबाव की वजह से इस सूचकांक की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो सका। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10:15 बजे निफ्टी 141.05 अंक की गिरावट के साथ 19,838.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 675.90 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,896 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 465.90 अंक यानी 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,513.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 474.46 अंक यानी 0.71 प्रतिशत मजबूत होकर 67,571.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 146 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,979.15 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट में सुस्ती के संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
    Next Article पलामू जिले में सरकारी स्कूल की चार छात्राएं आहर में डूबीं, शव बरामद
    admin

      Related Posts

      वैश्विक व्यापार के हित में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द पूरा किया जाएगा: सीतारमण

      October 16, 2026

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

      October 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      October 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version