रांची। कोरोना महामारी के कारण रांची में इस बार सरहुल की शोभायात्रा नहीं निकलेगी। यह फैसला केंद्रीय सरना समिति की बैठक में बुधवार को लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने की। केंद्रीय सरना स्थल हातमा में हुई बैठक का संचालन आदिवासी जन परिषद के उपाध्यक्ष अभय भूट कुंवर ने किया। बैठक में फैसला किया गया कि कोरोना वायरस के असर को देखते हुए राष्ट्र, राज्य, एंव समस्त मानव जाति की सुख समृद्धि के लिए सरहुल शोभायात्रा नही निकाली जायेगी।
गांव में ही विधि विधान से होगी पूजा: जगलाल पाहन
बैठक में मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने कहा कि इस बार गांव में ही विधि-विधान से सरहुल की पूजा अर्चना की जायेगी। सभी अपने अपने गांव के सरना स्थल में पूजा अनुष्ठान संपन्न कर गांव से अखड़ा तक शोभायात्रा आयोजन कर उत्सव मनायें। बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, आदिवासी लोहरा समाज के अध्यक्ष अभय भूट कुंवर, जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक संदीप उरांव, झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव, केंद्रीय युवा सरना विकास समिति के अध्यक्ष सोमा उरांव, जय मां सरना समिति पुंदाग के अध्यक्ष निर्मल मुंडा, सरइटांड़ सरना समिति के अध्यक्ष मुन्ना हेमरोम, चडरी सरना समिति के महासचिव रवि मुंडा, सरना विकास समिति मिसिर गोंदा के अध्यक्ष प्रदीप लकड़ा, करमटोली सरना समिति के अध्यक्ष मुकेश खलखो, एदलहातू सरना समिति के अध्यक्ष मुकेश मुंडा, सरना समिति चंदवे के अध्यक्ष गुरुचरण मुंडा, पार्षद गोंदरा उरांव, पार्षद नकुल तिर्की, क्षेत्रीय सरना समिति नामकुम के अध्यक्ष विरसा पाहन, छोटानागपुर सरना समिति नामकुम करमटोली से सुखराम, धर्मवीर क्लब करम टोली के सुकरा पाहन, बिरसा विकास जन कल्याण समिति मिसिर गोंदा के अध्यक्ष अनिल उरांव, हातमा सरना समिति की उपाध्यक्ष अंजू टोप्पो, बिरसा मुंडा न्यास समिति कांके के अध्यक्ष जीतराम मुंडा, संरक्षक रामसहाय सिंह मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, उपाध्यक्ष किरण तिर्की, सचिव डबलू मुंडा, अमर मुंडा, अरुण कोरिया, अनिल मुंडा, कोषाध्यक्ष जगरनाथ तिर्की इत्यादि उपस्थित थे।
दुर्गा बाटी में सभी सामूहिक अनुष्ठान स्थगित
इस बीच दुर्गा बाटी में अगले 15 दिन तक सभी सामूहिक अनुष्ठान स्थगित कर दिये गये हैं। यह जानकारी सचिव ने दी। उन्होंने बताया कि दैनिक अनुष्ठान पूर्ववत जारी रहेंगे। कोरोना के कारण यह फैसला किया गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



