Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची में 300 करोड़ रुपये की लागत से कौशल विकास कॉलेज खोला जाएगा : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    रांची में 300 करोड़ रुपये की लागत से कौशल विकास कॉलेज खोला जाएगा : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiJune 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज तकनीक का जमाना है। कल- कारखानों से लेकर आम जनजीवन में मशीनें जगह लेती जा रही है। ऐसे में आपका स्किल्ड होना हर हाल में जरूरी है । ऐसे में राज्य के युवाओं को स्किल्ड करने पर सरकार का विशेष जोर है। इसी कड़ी में रांची में लगभग 300 करोड रुपये की लागत से कौशल विकास कॉलेज खोला जाएगा। यहां अलग-अलग युवक-युवतियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री बुधवार को प्रेझा फाउंडेशन से संचालित आईटीआई कौशल विकास कॉलेज- नर्सिंग एवं कल्याण गुरुकुल के लगभग 500 विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थानों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद लोगों को संबोधित करे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की गिनती देश के पिछड़े राज्यों में होती है। ऐसे में गरीबी और पिछड़ेपन से राज्य को कैसे निकालें, इस दिशा में तेजी के साथ कार्य कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर आमदनी और बेहतर भविष्य के लिए युवाओं का पलायन होता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब युवा आगे बढ़ेंगे। अपने कार्यों को बेहतर तरीके से संपादित करेंगे तो निश्चित तौर पर राज्य की अर्थव्यवस्था का पहिया भी घूमेगा। सभी के सहयोग से सशक्त और विकसित झारखंड बनाएंगे।

    सरकार ने जो योजनाएं बनाई, उसके मिल रहे हैं बेहतर परिणाम
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती विशेषकर आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और बुजुर्गों के लिए सरकार ने जो योजनाएं बनाई है, उसके बेहतर और सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। इसमें जिन सहयोगियों को सरकार के साथ जोड़ा, उन्होंने भी पूरा सहयोग किया है। एक बेहतर टीम से बेहतर राज्य बनाने का संकल्प पूरा कर रहे हैं।

    मेडिकल सर्किट करेंगे तैयार, कई कड़ियां जुड़ेंगी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में पंचायत स्तर पर शिक्षित ग्रामीण युवाओं को दवा दुकान संचालित करने का लाइसेंस दिया जा रहा है। इस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हम मेडिकल सर्किट बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    इसके तहत चिकित्सकों के साथ दवा दुकान संचालक ऑनलाइन जुड़े रहेंगे ताकि इमरजेंसी में विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेकर वे दवा मरीजों को दे सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो शुरुआत है। आने वाले दिनों में पंचायत स्तरीय दवा दुकानों में जांच घर और एंबुलेंस सेवा आदि की भी कड़ियां जुड़ेंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और अपोलो समूह ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। इनके द्वारा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल खोला जाना है। इसके अलावा भी और कई अस्पताल राज्य में खुल रहे हैं। टाटा समूह द्वारा कुछ दिनों पहले रांची में आधुनिक कैंसर अस्पताल खोला गया है। ऐसे में नर्सिंग के क्षेत्र में युवाओं के लिए काफी संभावनाएं हैं। हमारी सरकार का निर्णय लिया है कि अब नर्सिंग कोर्सेज लड़के भी कर सकेंगे। इसके लिए जल्द सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

    प्रशिक्षण संस्थाएं विद्यार्थियों का डेटाबेस सरकार से साझा करें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो भी संस्थाएं यहां के युवाओं को स्किल्ड करने के लिए प्रशिक्षण दे रही है, वे उसका डेटाबेस तैयार कर सरकार के साथ भी साझा करें, ताकि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने में सहूलियत हो। सरकार ने राज्य में निजी क्षेत्र में 40 हजार तक मासिक वेतन वाली नौकरियों में 75 प्रतिशत स्थानीय के लिए आरक्षित करने का कानून बनाया है। ऐसे में प्रशिक्षित युवाओं को यहां भी जॉब मिलेगा।

    इस मौके पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा, रांची जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल और प्रेझा फाउंडेशन के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पीकर पद को भाजपा फोर्थ ग्रेट कर्मी समझती है क्या : झामुमो
    Next Article मिराई फर्टीलिटी एंड आईवीएफ सेंटर निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान : अन्नपूर्णा देवी
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस

      November 15, 2026

      खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version