धनबाद। रोशनी के त्योहार दीपावली में अब महज चार दिन शेष हैं। ऐसे में लोगों ने अपने घरों के साथ दुकानों और गोदामों का रंग-रोगन कराने के साथ ही साफ-सफाई शुरू कर दी है। शहर में धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह पट चुका है। गोल्फ ग्राउंड स्थित खड़ेश्वरी मंदिर के पुजारी राकेश पांडेय के अनुसार, इस बार दीपावली पर विशेष संयोग बन रहा है। नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक साथ मनायी जायेगी।
ऐसे तो दीपावली से दो दिन पूर्व धनतेरस मनाया जाता है। उसके बाद छोटी दीपावली और फिर अगले दिन बड़ी दीपावली मनायी जाती है, लेकिन इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक साथ 24 अक्टूबर को मनायी जायेगी। धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा। 24 अक्टूबर की शाम 5 बज कर 28 मिनट से अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी, जो 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

