Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»माफिया अतीक का बेटा असद और साथी गुलाम को एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर
    Breaking News

    माफिया अतीक का बेटा असद और साथी गुलाम को एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर

    azad sipahiBy azad sipahiApril 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रयागराज में उमेश पाल और दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या के बाद से दोनों चल रहे थे फरार
    – मारे गए आरोपितों पर पांच-पांच लाख का इनाम था घोषित

    झांसी। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज जनपद में उमेश पाल और दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या में फरार मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर कर दिया। झांसी जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ के दौरान असद के साथ अतीक गिरोह का सदस्य गुलाम भी मारा गया है। दोनों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था। एसटीएफ को यह सफलता उस वक्त हाथ लगी जब दोनों दिल्ली से भागकर मध्यप्रदेश के रास्ते उप्र की सीमा में दाखिल हुए थे। इस मुठभेड़ में 40 राउंड फायरिंग होने की बात एसटीएफ द्वारा बताई जा रही है।

    एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक माफिया अतीक अहमद का बेटा और पांच लाख का इनामी असद अहमद साथी गुलाम के साथ गुरुवार को झांसी पहुंचा। यहां पर उसकी एसटीएफ की टीम से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों को मार गिराया गया। उनके पास से पिस्टल, रिवाॅल्वर और विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब दोनों झांसी के पारीछा बांध स्थित बड़ागांव इलाके में एसटीएफ की 12 सदस्यीय दल से घिर गए थे। मुठभेड़ करने वाली टीम में उपाधीक्षक नवेंदु कुमार और उपाधीक्षक विमल शामिल थे। मुठभेड़ में असद और गुलाम को ढेर किए जाने की पुष्टि एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने की है।

    मुठभेड़ की और अधिक जानकारी देते हुए एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अनंत देव तिवारी ने बताया कि असद और गुलाम को हमारी टीम ने दिल्ली से पीछा किया। दोनों एमपी के रास्ते से उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में दाखिल हुए थे। यहां पर दोनों को जब हमारी टीम ने घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को मार गिराया है।

    उल्लेखनीय है कि माफिया अतीक अहमद का बेटा और पांच लाख का इनामी असद उसका साथी गुलाम गुरुवार को झांसी में एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर हो गए। मुठभेड़ में मारे गए दोनों इनामी ने बीती 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की प्रयागराज में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी और तब से दोनों फरार चल रहे थे।

    वारदात के बाद असद सहित पांच अभियुक्तों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों 15 दिन तक दिल्ली में पनाह लेने के बाद भाग निकले थे, मगर दिल्ली में पकड़े गए असलहा तस्कर और चालक से मिले सुराग के आधार पर उपाधीक्षक नवेंदु कुमार और उपाधीक्षक विमल की टीम ने पूछताछ के बाद दोनों का पीछा किया और मुठभेड़ में मार गिराया।

    उमेश हत्याकांड में अब तक चार ढेर
    प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस अब तक चार फरार आरोपितों को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। पहला एनकाउंटर प्रयागराज में ही 27 फरवरी को अरबाज का हुआ था। अरबाज उस क्रेटा कार को चला रहा था, जिससे हमलावर उमेश पाल के घर तक पहुंचे थे। इसमें असद भी था। वहीं, दूसरा एनकाउंटर छह मार्च को हुआ था। इसमें उमेश पर पहली गोली चलाने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मुठभेड़ मार गिराया था। अतीक के परिवार की मदद करने वाले तीन आरोपितों और करीबियों के घर बुलडोजर चला था। उत्तर प्रदेश की पुलिस और एसटीएफ ने गुरुवार को दो और इनामी आरोपितों का एनकाउंटर में ढेर करते हुए अतीक की हिम्मत को लगभग मिट्टी में मिला दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी की छापेमारी में बड़गाईं सीआई के घर से जमीन संबंधी दस्तावेज बरामद
    Next Article पंजाब के मोस्ट वांटेड अमृतपाल के करीब पहुंची राजस्थान पुलिस, जल्द होगा गिरफ्त में
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में JTET को लेकर बड़ी तैयारी, 11 अक्टूबर को परीक्षा प्रस्तावित; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

      September 4, 2026

      बिना टिकट सफर करने वालों पर धनबाद मंडल में रेलवे की कड़ी कार्रवाई, 713 यात्रियों से वसूले गए 6.16 लाख रुपये

      September 4, 2026

      छेड़खानी की शिकायत पर पचंबा थाना में देर रात हंगामा, दो पक्षों में भिड़ंत के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

      September 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में JTET को लेकर बड़ी तैयारी, 11 अक्टूबर को परीक्षा प्रस्तावित; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
      • बिना टिकट सफर करने वालों पर धनबाद मंडल में रेलवे की कड़ी कार्रवाई, 713 यात्रियों से वसूले गए 6.16 लाख रुपये
      • छेड़खानी की शिकायत पर पचंबा थाना में देर रात हंगामा, दो पक्षों में भिड़ंत के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version