रांची के चर्च में इस बार क्रिसमस पर सामूहिक प्रार्थना नहीं होगी। इस बार सादगी से सभी अपने-अपने घरों में क्रिसमस मनाएंगे। रांची कैथोलिक आर्चडायसिस के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरी दुनिया कष्ट में है। लोग परेशान हैं। ऐसे में क्रिसमस सादगी से मनाएं। आडंबर के बजाय गरीबों की सेवा करें।