रांची: रांची के चर्च में इस बार क्रिसमस पर सामूहिक प्रार्थना नहीं होगी। इस बार सादगी से सभी अपने-अपने घरों में क्रिसमस मनाएंगे। रांची कैथोलिक आर्चडायसिस के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरी दुनिया कष्ट में है। लोग परेशान हैं। ऐसे में क्रिसमस सादगी से मनाएं। आडंबर के बजाय गरीबों की सेवा करें।

आर्चबिशप ने कहा कि इस बार क्रिसमस का त्योहार वे राजधानी के तमाम रिक्शा चालकों साथ मनाएंगे। 25 दिसंबर को मिस्सा अनुष्ठान के उपरांत दोपहर 12 बजे लोयला मैदान में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। रिक्शा चालकों के अलावा गरीब गुरबों के साथ भोजन करेंगे। आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार 25 दिसंबर को क्रिसमस आयोजन में भीड़ भाड़ की अनुमति नहीं होगी। मिस्सा अनुष्ठान ऑनलाइन होगा। विश्वासी अपने घरों से ही अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं। 24 दिसंबर को रात 10:30 बजे ऑनलाइन मिस्सा होगा। वहीं 25 दिसंबर क्रिसमस डे को सुबह 9:30 बजे ऑनलाइन मिस्सा का आयोजन किया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version