विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के राजनीतिक दलों में हलचल मची है। सत्तारूढ़ भाजपा में तो सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा है, लेकिन विपक्ष के खेमे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। चुनाव से ठीक पहले विपक्षी महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के भीतर मचे घमसान को केवल उसका अंदरूनी मामला नहीं माना जा सकता। यह घमसान जहां महागठबंधन की चुनावी संभावनाओं पर असर डालेगा, वहीं दूसरे घटक दलों का नफा-नुकसान भी इससे जुड़ा हुआ है। इसलिए इन दलों की पैनी नजर कांग्रेस की अंदरूनी हालत पर बनी हुई है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि ये दल कांग्रेस की कलह का लाभ उठाने की रणनीति पर विचार करने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस का बहुत कुछ दांव पर लगा दिया है। उनकी राजनीति ने पार्टी को इस हालत में पहुंचा दिया है कि उसके सामने बड़ी टूट का खतरा मंडराने लगा है। कांग्रेस में यदि टूट होती है, तो फिर देश की इस सबसे पुरानी पार्टी को कोई नहीं बचा सकेगा। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा हो रही है कि कांग्रेस की कलह ने बाबूलाल मरांडी को संजीवनी दे दी है। प्रस्तुत है झारखंड में विपक्ष की राजनीति और कांग्रेस की कलह के इस पर असर का आकलन करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
