देश के दो राज्यों झारखंड और कर्नाटक में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गयी फिलहाल, दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।