रांची। देश के दो राज्यों झारखंड और कर्नाटक में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गयी फिलहाल, दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। तीन जून को रात में नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 थी। एक हफ्ते में दूसरी बार नोएडा में झटके महसूस किये गये थे।
Related Posts
Add A Comment