प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रांची आ रहे हैं। उनकी यह यात्रा इस मायने में ऐतिहासिक है कि अपने दूसरे कार्यकाल में यह उनका दूसरा झारखंड दौरा होगा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को अपना फोकस प्रदेश बना रखा है। इसलिए अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने चार बड़ी योजनाओं की शुरुआत इसी प्रदेश से की। अब दूसरे कार्यकाल के दूसरे दौरे में वह दो बड़ी योजनाओं का श्रीगणेश भी इसी प्रदेश से करेंगे। योजनाओं की शुरुआत की बात छोड़ भी दी जाये, तो प्रधानमंत्री ने इस साल 21 जून को अंतरराष्टÑीय योग दिवस के मुख्य समारोह के लिए भी रांची का ही चयन किया। झारखंड को फोकस प्रदेश बनाने के कारण भी हैं। पिछले पांच साल से झारखंड की रघुवर दास सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जिस गंभीरता और कुशलता से किया है, उसकी चौतरफा तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं, रघुवर सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जो पूरे देश के लिए नजीर बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रांची यात्रा के राजनीतिक मायने चाहे कुछ भी हों, उनके द्वारा शुरू की जानेवाली दो योजनाएं देश के मानचित्र पर झारखंड को एक बार फिर बहुत ऊंचाई पर स्थापित करेंगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। पीएम की यात्रा की पृष्ठभूमि में झारखंड के विकास को रेखांकित करती आजाद सिपाही टीम की खास रिपोर्ट।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
