खबर विशेष में हम बात कर रहे हैं झारखंड में विपक्ष की राजनीति में उपजे ताजा हालात की। हालात ये है कि एक ओर कांग्रेस ने 40 सीटों की मांग करते हुए झाविमो और राजद के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ दिया है। वहीं, अब वामपंथियों ने भी कांग्रेस के बॉयकाट की घोषणा करते हुए झामुमो से हाथ मिलाने की बात कही है। इससे झारखंड में विपक्ष का पूरा गणित ही बदलने लगा है। महागठबंधन की गांठें बिखरती नजर आ रही हैं। ऐसे में झामुमो ने अपने सारे विकल्पों पर गौर करना शरू कर दिया है। पार्टी के थिंक टैंक यह गुणा भाग करने में जुट गये हैं कि कांग्रेस का साथ उनके लिए बेहतर होगा या वामपंथी और अन्य दलों का। इतना ही नहीं, झामुमो ने एकला चलो की राह का विकल्प भी खुला रख छोड़ा है, पर अभी इसके नफा-नुकसान का आकलन बाकी है। पेश है दीपेश कुमार की रिपोर्ट।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
