राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की सभा बोकारो स्टील सिटी में ट्रेनिंग हॉस्टल के मैदान में संपन्न हुई, जिसमें में ब्राह्मण परिवार के सदस्य उपस्थित हुए। सभा प्रदेश अध्यक्ष सुजीत उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम सुजीत उपाध्याय का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने संघ के संविधान और कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिवेश में ब्राह्मण परिवारों को एकजुट होने का आह्वान किया।