रांची। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की सभा बोकारो स्टील सिटी में ट्रेनिंग हॉस्टल के मैदान में संपन्न हुई, जिसमें में ब्राह्मण परिवार के सदस्य उपस्थित हुए। सभा प्रदेश अध्यक्ष सुजीत उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम सुजीत उपाध्याय का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने संघ के संविधान और कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिवेश में ब्राह्मण परिवारों को एकजुट होने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ बोकारो जिला कमेटी और प्रदेश कमेटी का गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही भोला पांडेय को जिला प्रभारी, मंतोष कुमार पांडेय को अध्यक्ष, राजेश्वर द्विवेदी को कार्यकारी अध्यक्ष, पंचानंद पांडेय को उपाध्यक्ष, संजू पांडेय को उपाध्यक्ष, विश्वजीत मिश्रा को कोषाध्यक्ष, मृणाल चौबे को उपाध्यक्ष, दिवाकर दुबे को संगठन सचिव, शशि भूषण पांडेय को सचिव, पीएस पांडेय, नागेंद्र ओझा, लक्ष्मण ओझा, बीके पांडेय को संरक्षक मनोनीत किया गया। साथ ही प्रभारी भोला पांडेय और अध्यक्ष मंतोष कुमार पांडेय को कमेटियों के पदाधिकारी और सदस्यों के गठन के लिए अधिकृत किया गया।
तय हुआ कि सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक ब्राह्मण परिवारों को एकजुट किया जायेगा। सदस्यता शुल्क 10 रुपये होगा। मौके पर सुजीत उपाध्याय ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य ब्राह्मणों को एकजुट करना है। मौके पर विपिन बिहारी मिश्रा, अरुण तिवारी, पंचानन पांडेय, आरके मिश्रा, आरके द्विवेदी, मनोज मिश्रा, अनिल तिवारी, पप्पू दुबे, अमित पांडेय, रामकृष्ण त्रिपाठी, शशि भूषण पांडेय, रमेश पांडेय, अजीत कुमार, शिव शंकर पांडेय आदि मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

