देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। लगातार दो आम चुनावों में करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस के हौसले पस्त हो गये हैं। अब तो ऐसा लगता है कि इस पार्टी का सितारा पूरी तरह डूबने की कगार पर है। पार्टी के नेताओं को भी अब इसमें कोई भविष्य नहीं दिख रहा है। इसलिए कांग्रेस छोड़ कर जानेवालों की कतार कम नहीं हो रही है। ताजा चर्चा यह है कि राहुल गांधी के कुछ करीबी युवा नेता पार्टी को बाय-बाय करने की तैयारी में हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा और जितिन प्रसाद जैसे नेता शामिल हैं। सचिन पायलट का भी पार्टी से मोहभंग हो गया है। इन नेताओं ने कांग्रेस को पहचान दी है, समय दिया है, लेकिन अब यदि ये कांग्रेस को छोड़नेवाले हैं, तो पार्टी नेतृत्व को आत्ममंथन करना चाहिए। कांग्रेस के इस युवा नेताओं के संभावित कदमों के बारे में आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की रिपोर्ट।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
