Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस को ‘बाय-बाय’ करने को तैयार दिग्गज युवा नेता
    Top Story

    कांग्रेस को ‘बाय-बाय’ करने को तैयार दिग्गज युवा नेता

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 7, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अंग्रेजी साहित्य की एक खूबसूरत और चर्चित कृति है ‘लॉस्ट ब्वॉयज’। यह पीटर पैन नामक एक लड़के की कहानी है, जो हमेशा बड़ा होने से इनकार करता रहा। वह हमेशा बच्चा बना रहना था और किसी की नहीं सुनता था। एकाकी जीवन उसे पसंद था। इसलिए उसके दोस्त भी बहुत कम थे। वह जब प्रौढ़ावस्था में पहुंचा, तो पूरी तरह अकेला था। आज के संदर्भ में यह कहानी कांग्रेस पर सटीक बैठती है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी में उनके साथी-सहयोगी भी पीटर पैन की तरह का बर्ताव करने लगे हैं।
    हालत यह है कि पार्टी की अगली पीढ़ी के इन नेताओं का अकेलापन और तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ रही है कि वे अब इसे छोड़ने के मूड में आ गये हैं।
    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वक्त बदला और कांग्रेस एक बार फिर पुराने नेताओं के हाथों में आ गयी। राहुल के दौर में कांग्रेस में कई युवा नेताओं की जम कर खातिरदारी हुई, उनकी बातें सुनी गयीं, लेकिन राहुल के जाने के बाद इन युवा नेताओं के सामने भविष्य का संकट पैदा हो गया है। ये युवा नेता ऐसे परिवारों के हैं, जिनका समाज में दबदबा है। हम बात कर रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा, जितिन प्रसाद, दीपेंद्र हुड्डा और सचिन पायलट की। इन लोगों का कोई कसूर नहीं होते हुए भी इनका उत्थान और पतन उसी तरह हुआ, जिस तरह राहुल गांधी का हुआ।
    कहानी शुरू करते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया से। पार्टी में कभी उनकी तूती बोलती थी। अपने दिवंगत पिता की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए उन्होंने चुनाव लड़ा और जीते भी। प्रशासन का तजुर्बा दिलवाने के लिए उन्हें राज्यमंत्री भी बनाया गया। आज हालत यह है कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और ‘सुपर चीफ मिनिस्टर’ कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह की जोड़ी के खिलाफ अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में पराजित होने के बावजूद सिंधिया ने राजनीति में अपनी जगह बचाने के लिए सब कुछ किया, लेकिन आज वह पूरी तरह अकेले पड़ गये हैं। लोकसभा चुनाव में अपनी गुना सीट हार जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने ही गढ़ में पार्टी द्वारा लगभग अप्रासंगिक बना दिया गया। उन्हें ऐसी जिम्मेवारियां दी गयीं, जिन्हें वह कभी चाहते ही नहीं थे। अब अटकलें हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी बातचीत काफी आगे पहुंच चुकी है।
    कांग्रेस के दिग्गज मुरली देवड़ा के पुत्र मिलिंद देवड़ा भी पार्टी से निराश हैं। मुंबई दक्षिण संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार चुके मिलिंद देवड़ा भी कांग्रेस को डूबती हुई नाव मान चुके हैं और इससे छलांग लगाने की तैयारी में हैं। लगभग यही स्थिति जितिन प्रसाद और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र हुड्डा की है।
    इन चारों नेताओं के हाल के बयानों से स्पष्ट है कि ये बेहद बेचैन हैं और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित भी हैं। चाहे अनुच्छेद 370 को हटाने का मामला हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंख्या नियंत्रण के विचार का, इन सभी ने पार्टी लाइन से अलग हट कर स्वागत किया था।
    जितिन प्रसाद तो लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में जाने की पूरी तैयारी कर चुके थे। बताया जाता है कि राहुल गांधी के साथ कार में बैठकर की गयी एक यात्रा के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल लिया था। अब कांग्रेस में राहुल का युग खत्म होने के बाद वह एक बार फिर भाजपा से बातचीत करने लगे हैं।
    राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने की अपनी आकांक्षा को कई बार सार्वजनिक कर चुके सचिन पायलट भी अपने स्वभाव के विपरीत मौजूदा अफरा-तफरी में बिल्कुल चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि भाजपा में उन्हें कोई भविष्य नहीं दिखता, क्योंकि भाजपा के पास राजस्थान में वसुंधरा राजे और गजेंद्र सिंह शेखावत हैं।
    इसलिए चर्चा है कि सचिन भाजपा में जाने की बजाय चुपचाप खुद की एक क्षेत्रीय पार्टी लांच करने पर विचार कर रहे हैं।
    कांग्रेस में अगली पीढ़ी के नेता तरक्की के अवसरों के अभाव और पार्टी के मौजूदा वैचारिक ठहराव की वजह से नाराज हैं। पार्टी के युवा नेताओं का कहना है कि हम चुनाव हारते रहेंगे, क्योंकि मतदाताओं को पता ही नहीं है कि हम किस बात का समर्थन कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर हम जमीन पर एक विरोध प्रदर्शन तक नहीं कर सकते, क्योंकि हमारे पास न नेतृत्व है, न कार्यकर्ता। यह राहुल गांधी के लिए सही हो सकता है, क्योंकि वह मनमोहन सिंह के कैबिनेट में भी मंत्री नहीं बनना चाहते थे। लेकिन हम राहुल गांधी नहीं हैं। हम मंत्री बनना चाहते थे। हमने मेहनत की और तौर-तरीके सीखे। अब उनकी गद्दी को तो उनकी मां ने संभाल लिया है, लेकिन सवाल यह है कि हम कहां जायें।
    कांग्रेस के भीतर चल रही इस उथल-पुथल के कारण जहां पार्टी का वजूद संकट में है, वहां देश का राजनीतिक परिदृश्य भी बदलाव के दौर में है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस बदलाव के झटकों को कितना और कैसे झेलती है।

    Veteran youth leaders ready to 'buy-by' Congress
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 अक्तूबर को होगा
    Next Article कानून का पालन करानेवाला ही नियमों की उड़ा रहा धज्जियां
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय युवती ने दी जान, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

      November 5, 2026

      बरवाडीह में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 150 पैकेट एक्सपायरी दही नष्ट, तंबाकू बिक्री पर 2700 रुपये जुर्माना

      November 5, 2026

      बरवाडीह में वाहन जांच अभियान, 18 वाहनों से 67,500 रुपये का जुर्माना वसूला

      November 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय युवती ने दी जान, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार
      • 2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव! बोले- सीधे लोकसभा से मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ
      • स्कूल में हुई थी पहली मुलाकात, अब शादी के बंधन में बंधेंगे यूपी के मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी
      • झारखंड से बिहार पहुंचेगा कच्चा माल, डेढ़ लाख करोड़ निवेश की तैयारी में वेदांता के अनिल अग्रवाल
      • बरवाडीह में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 150 पैकेट एक्सपायरी दही नष्ट, तंबाकू बिक्री पर 2700 रुपये जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version