झारखंड ने रविवार को अपना 20वां सालगिरह मनाया और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर याद किया। राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के साथ धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक पर धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि कोविड को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में स्थापना दिवस के मौके पर किसी प्रका