झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के चुनाव में संथाल में किसकी गोटी होगी लाल, यह लाख टके का सवाल बनकर उभरा है। यह सवाल इसलिए, क्योंकि भाजपा में इस चुनाव में बहुत उलटफेर हुए हैं और झामुमो और कांग्रेस ने भी भाजपा की संथाल में सघन घेराबंदी को देखते हुए अपनी रणनीति बदल दी है। झाविमो संथाल मेें सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है और आजसू ने अपने पाले में झामुमो के टिकट पर पाकुड़ से विधायक रहे अकील अख्तर को लाकर पाकुड़ सीट पर कब्जा जमाने की कोशिश की है। अकील के अलावा आजसू ने स्टेफी टेरेसा मुर्मू पर भी भरोसा जताया है। जाहिर है कि आजसू संथाल में अपने पैर जमाने में पूरी तरह जुटी हुई है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा और झामुमो के बीच यहां कांटे की टक्कर हुई थी और मुकाबला लगभग बराबरी का रहा था। इस बार बदले समीकरणों में चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों और दलों के समक्ष चुनौती खड़ी हो गयी है। इन सीटों पर 20 दिसंबर को मतदान होगा। संथाल की 16 विधानसभा सीटों पर विभिन्न दलों के उम्मीदवारों और उनकी चुनौतियोें पर प्रकाश डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
