Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»संथाल में किसकी गोटी होगी लाल
    Top Story

    संथाल में किसकी गोटी होगी लाल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 16, 2019No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस बार किला फतह करने के लिए पूरा जोर लगा रही भाजपा
    अतीत बहुत हद तक वर्तमान कैसा हो सकता है, इसका संकेत दे देता है। और विधानसभा चुनाव में संथाल की 16 सीटों पर नतीजे क्या आयेंगे, इसके कुछ संकेत वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से मिलते हैं। बीती दफा भाजपा ने शिकारीपाड़ा के अलावा संथाल की सभी 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में भाजपा को आठ लाख 43 हजार 395 वोट मिले थे। चुनाव में भाजपा यहां की 16 में से पांच सीटें जीतने मेें सफल रही थी। वहीं भाजपा की प्रबल प्रतिद्वंद्वी रही झामुमो ने संथाल की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे छह सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव में उसे आठ लाख 28 हजार 629 वोट मिले थे। इसी चुनाव में कांग्रेस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था और तीन सीटें जीतने में सफल रही थी। कांग्रेस ने यहां नाला, राजमहल, पोड़ैयाहाट और सारठ में प्रत्याशी नहीं उतारा था। पार्टी को यहां तीन लाख सात हजार 695 वोट मिले थे। राजद ने यहां छह सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और उसे 14 हजार 651 वोट मिले थे। बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो ने यहां जामताड़ा के अलावा सभी सीटों पर प्रत्याशी दिया था और उसे तीन लाख 42 हजार 938 वोट मिले थे। पार्टी यहां दो सीटों पर जीत हासिल करने में भी सफल रही थी। झाविमो के टिकट पर सारठ से जीते रणधीर सिंह बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे और रघुवर सरकार में कृषि मंत्री बनने में भी सफल रहे थे।
    हर दल ने झोंक दी है प्रचार में ताकत
    संथाल में अधिक से अधिक सीटें जीतने की चाहत लिये हर दल ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा को जहां मोदी मैजिक के सहारे यहां फिर मैजिक की उम्मीद है, वहीं हेमंत सोरेन को आदिवासियों की रहनुमाई का भरोसा है। बाबूलाल मरांडी यहां झारखंडी माटी को नमन करते हुए चुनाव प्रचार में लगे हैं, वहीं राहुल गांधी समेत कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी यहां किसी से पीछे नहीं हैं। 15 दिसंबर को दुमका में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड में जितनी भी चुनावी सभाएं की हैं, उनमें उमड़ी भीड़ पहले की रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ देती हैं। इतने लोगों का हमें आशीर्वाद देने आना हमारा सौभाग्य है। जनसमर्थन दिखा रहा है कि झारखंड में भाजपा को और कमल के फूल को भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं उनके भाषण से पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जब नारी शक्ति आगे बढ़ेगी, तभी राज्य और देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को समाज हक दे इसके लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कमल समृद्धि का प्रतीक है। 20 दिसंबर को हर घर से कमल क्रांति हो यही अपील करता हूं। इसी तरह 14 दिसंबर को झारखंड की सभी 81 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर नायक बने बाबूलाल मरांडी ने बरहेट के रांगा मैदान में पार्टी प्रत्याशी होपना टुडू के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। जब हर दल यहां चुनाव प्रचार में लगा हुआ है तो झामुमो कैसे पीछे रहता। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी यहां चुनाव प्रचार में अपनी तथा पार्टी की पूरी ताकत लगा दी है। शिकारीपाड़ा में रविवार को आयोजित एक सभा में हेमंत ने कहा कि झारखंड का स्वाभिमान तीर-कमान झारखंड और झारखंडियत की रक्षा करेगा। हेमंत सोरेन संथाल में दो सीटों दुमका और बरहेट से लड़ रहे हैं और इन दोनों सीटों पर उन्हें मात देने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर रही है। इन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को बढ़त मिले, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुमका में 15 सितंबर को चुनावी सभा को संबोधित किया। उनकी अगली सभा 17 को बरहेट में है। वहीं हेमंत भी यहां बीते कई दिनों से कैंप किये हुए हैं और उन्हें चुनौती देने के लिए भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार का सारा काम रांची से संथाल शिफ्ट कर दिया है।
    आजसू ने अकील को पाले में कर उम्मीद जगायी
    संथाल सीट पर अपनी धमक मजबूत करने में जुटी आजसू पार्टी ने यहां झामुमो के टिकट पर पाकुड़ से विधायक रह चुके अकील अख्तर को पार्टी में शामिल कराकर तथा उन्हें इस सीट से प्रत्याशी बनाकर जहां झामुमो को झटका दिया है, वहीं यहां के सीटिंग विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के सामने भी चुनौती पेश की है। आजसू की एक और प्रत्याशी स्टेफी टेरेसा मुर्मू झामुमो की विधायक सीता सोरेन के समक्ष जामा में चुनौती पेश कर रही हैं। आजसू के पास संथाल में खोने के लिए कुछ नहीं है, पर हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। उसके संथाल में दबिश देने से संथाल में झाविमो और झामुमो के वोट बैंक पर कहीं न कहीं असर पड़ेगा और इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। झारखंड की राजनीति के जानकारों का कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि संथाल झामुमो का किला रहा है, पर यह भी निर्विवाद है कि इसमें भाजपा ने सेंधमारी कर ली है। दुमका से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का लोकसभा चुनाव हारना और बीते विधानसभा चुनाव में दुमका से ही हेमंत सोरेन की लुईस मरांडी के हाथों पराजय से यह जरूर साफ हो गया है कि झामुमो पूरी तरह अजेय नहीं है। पांचवें चरण में संथाल में जहां भाजपा के दो मंत्रियों लुईस मरांडी और रणधीर सिंह के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती है, वहीं हेमंत सोरेन के सामने दुमका से अपनी और शिबू सोरेन की हार का बदला लेने और बरहेट सीट पर कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है। भाजपा ने इस क्षेत्र में विकास की जो योजनाएं चलायी हैं, उसकी बदौलत यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि संथाल का हित सबसे बेहतर वही समझती है। देवघर को एम्स दिलाया है तो दुमका में मेडिकल कॉलेज। साहेबगंज में गंगा पर पुल और बंदरगाह को भी भाजपा सरकार अपनी बड़ी उपलब्धियों के तौर पर भुनाना चाहती है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो यहां वह तीसरा कोण बनाना चाहेगी। बीते चुनाव में कांग्रेस ने यहां से पाकुड़, जामताड़ा और जरमुंडी सीट जीती थी। वहीं लिट्टीपाड़ा और महगामा में भी कांग्रेस उम्मीदवार को दस हजार से अधिक वोट मिले थे। इस बार के चुनाव में भी कांग्रेस ने जामताड़ा में डॉ इरफान अंसारी, पाकुड़ में आलमगीर आलम और जरमुंडी में सीटिंग विधायक बादल पत्रलेख पर दांव खेला है।

    Whose clan will be red in Santhal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसमः गुवाहाटी में आज सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील
    Next Article झारखंड के लिए झामुमो-कांग्रेस राजद ने कुछ नहीं किया : रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version