Browsing: will not sit silent: Hemant

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के तीन मेडिकल कॉलेजों के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के साथ फिर से सौतेला व्यवहार किया है। केंद्र की ओर से राज्य को परेशान किया जा रहा है। हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि तीन मेडिकल कॉलेज चालू हो चुके थे। कुछ आधारभूत संरचनाओं और कर्मचारियों की कमी थी। उसे पूरा किया जा रहा था।